Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में कॉलेज से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़:बुलेट सवार 3 लड़कों ने रास्ता रोका, साइकिल छोड़कर भागी छात्रा, एक को भीड़ ने पकड़ा

    5 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में कॉलेज से घर लौट रही एक छात्रा के साथ बुधवार दोपहर करीब 3 बजे कथित छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुलेट मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने छात्रा और उसकी सहेली का पीछा कर रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर तीनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, वह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और बुधवार दोपहर अपनी सहेली के साथ कल्ली चौराहा स्थित रामसेवक बिसुन गोपाल इंटर कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर साइकिल से घर लौट रही थी। कल्ली चौराहा-नैमिष मार्ग पर ग्राम जमुनापुर के पास बुलेट सवार तीन युवक उनका पीछा करने लगे। कुछ दूर जाकर आरोपियों ने रास्ता रोक लिया और अभद्रता शुरू कर दी। छात्रा का आरोप है कि वह घबराकर साइकिल छोड़कर भागने लगी तो आरोपितों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान उसने शोर मचा दिया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख दो युवक बुलेट मोटरसाइकिल से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम आयुष पुत्र हरिपाल निवासी काशीपुर, थाना मिश्रिख बताया। वहीं फरार आरोपितों के नाम शुभम पुत्र मोहरे निवासी बड़ी कुशौली, थाना संदना और पवन पुत्र रामचन्द्र निवासी पट्टी गेंधारिया, थाना संदना बताए गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक मिश्रिख को तहरीर देकर तीनों आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपितों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिलाओं ने कंगना- प्रह्लाद जोशी का पोस्टर पैरों से रौंदा:लखनऊ में बोलीं- कोख का अपमान नहीं सहेंगे, पुलिस ने कांग्रेसियों का मार्च रोका
    Next Article
    कौशाम्बी साइबर थाना पुलिस ने युवक को रुपए वापस दिलाए:47 हजार 604 रुपए मिले, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगा गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment