Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिलाओं ने कंगना- प्रह्लाद जोशी का पोस्टर पैरों से रौंदा:लखनऊ में बोलीं- कोख का अपमान नहीं सहेंगे, पुलिस ने कांग्रेसियों का मार्च रोका

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में कांग्रेस महिला विंग ने बुधवार को अभिनेत्री कंगना रनौत और शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने हैदरगंज चौराहे से गांधी प्रतिमा तक मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का पुतला फूंका, पोस्टर को पैरों से रौंदा। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने कई महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इस दौरान ममता चौधरी ने कहा, मैं भी एक Gen Z की मां हूं। अगर कोई हमारी कोख का अपमान करेगा तो हम उसे बख्शेंगे नहीं। भाजपा ने प्रह्लाद जोशी जैसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाया है। यह सरकार के लिए शर्म की बात है। प्रदर्शन की 4 तस्वीरें देखिए… हजरत गंज गांधी प्रतिमा पर जाने से पुलिस ने रोका बाजार खाला क्षेत्र से करीब 100 मीटर आगे बढ़ते ही पुलिस ने वाहन लगाकर रास्ता बंद कर दिया और प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत और प्रह्लाद जोशी का पुतला फूंक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने पुतला जलाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी सफल रहे। विरोध कर रही महिलाओं ने दोनों नेताओं के पोस्टर भी पैरों से रौंद दिए। इसके बाद वे दोबारा हजरतगंज की ओर बढ़ने लगीं। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर रोका और कई महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। ‘Gen Z की मां की कोख को गाली दी’ दरअसल सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट ने न्यू जनरेशन की महिलाओं को गैर जिम्मेदार बताया था। उन्हें गटरछाप कहा था, उसी का विरोध किया। वहीं नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी को बलात्कार करने वालों का समर्थक बताते हुए नाराजगी जताई। इससे गुस्सा कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने कंगना मुर्दाबाद , प्रहलाद जोशी मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि कंगना ने Gen Z की मां की कोख को गाली दिया है। ममता चौधरी बोलीं- राष्ट्र विरोधी तो खुद कंगना हैं कांग्रेस महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने कहा, आज हमने भाजपा सांसद कंगना रनौत और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी का पुतला फूंका है। कंगना हमारी Gen Z पीढ़ी को 'गटरछाप' कहती हैं। मैं भी एक Gen Z की मां हूं। अगर कोई हमारी कोख का अपमान करेगा तो हम उसे बख्शेंगे नहीं, उसे उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। उन्होंने कहा, भाजपा ने प्रह्लाद जोशी जैसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्री बनाया है। उन्होंने दो साल पहले बिलकिस बानो मामले में दोषियों की प्रशंसा की थी। वह रेप के दोषियों का समर्थन कर रहे थे। ऐसे लोगों को अगर शिक्षा मंत्री बनाया जाता है तो यह सरकार के लिए शर्म की बात है। कंगना कहती हैं कि वह राष्ट्र के खिलाफ नारे लगाने वालों के खिलाफ बोल रही हैं। पहले यह बताएं कि राष्ट्र के खिलाफ नारे किसने लगाए? राष्ट्र विरोधी तो खुद कंगना हैं। जो मां, जननी और कोख का अपमान करे, वही राष्ट्र विरोधी है। हमारी मांग है कि भाजपा कंगना रनौत से इस्तीफा ले। आज हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने हमें रोक लिया और हिरासत में ले लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टूटे स्लैब से नाले में बहा था मासूम, मौत:दो दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, परिजनों ने डीएम से मांगी मदद
    Next Article
    सीतापुर में कॉलेज से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़:बुलेट सवार 3 लड़कों ने रास्ता रोका, साइकिल छोड़कर भागी छात्रा, एक को भीड़ ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment