Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में खेत से मिले धड़ का सिर बरामद हुआ:पुलिस ने महिला समेत तीन को हिरासत में लिया, अवैध संबंध में हत्या की आशंका

    6 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के नेवादा खुर्द में रविवार को खेत में सिर कटा शव मिलने में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मृतक की पहचान कर ली है। मामले में एक महिला समेत तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में हत्या के पीछे अवैध संबंधों का विवाद सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रविवार सुबह खेत में धड़ मिलने के बाद पुलिस ने आसपास करीब पांच से छह किलोमीटर के दायरे में युवक के कटे हुए सिर की तलाश शुरू की थी। सोमवार देर शाम पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सिर भी बरामद कर लिया। इसके बाद जांच ने तेजी पकड़ ली और पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान घटनास्थल से युवक के हाथ में बंधा कलावा, गले में लाल धागा और बिना मोजे के पहने स्पोर्ट्स जूते मिले थे। इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की और आगे की जांच को दिशा मिली। इसके बाद संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। मिश्रिख सीओ बृजेश कुमार ने बताया कि मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच अंतिम चरण में है और सभी पहलुओं पर गहनता से पड़ताल की जा रही है। पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद पूरे घटनाक्रम का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूछताछ और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया पूरी कर रही है। वहीं अब मृतक की पहचान होने के बाद मंगलवार की दोपहर डॉक्टर के पैनल में युवक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वही पुलिस ने बरामद सिर को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज शीतला धाम मंदिर का होगा कायाकल्प:पर्यटन विभाग ने समाज कल्याण मंत्री के प्रस्ताव को दी हरी झंडी, मिलेंगी नई सुविधाएं
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में शेषनाग वाली कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र:हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का लगातार आगमन, देर रात तक उमड़ी भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment