Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव:हरियाणा में नौकरी करता था मृतक, गले में था साड़ी का फंदा

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में महोली नगर में बड़ागांव रोड पर कस्बा चौकी के पास खेऊ बाबा वाली बाग में एक अधेड़ का शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला। मृतक के गले में साड़ी का फंदा था और वह घुटनों के बल जमीन पर बैठा था। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान विकास नगर (चमारन टोला) निवासी जगदीश राठौर (50) के रूप में हुई है। उनके बेटे मनोज राठौर ने बताया कि जगदीश हरियाणा के रेवाड़ी में नौकरी करते थे और लगभग 15 दिन पहले ही घर आए थे। मनोज अपने परिवार के साथ नए घर में रहते हैं, जबकि उनके पिता जगदीश मोहल्ले के पुराने घर में अकेले रहते थे। मनोज के मुताबिक, बीती रात जगदीश अपने पुराने घर पर ही थे। सुबह मनोज ने अपने पिता के घर पर ताला लगा देखा। इसके बाद उन्हें घर से करीब 300 मीटर दूर खेऊ बाबा वाली बाग में एक आम के पेड़ से शव लटकने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर मनोज ने शव की पहचान अपने पिता के रूप में की और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम के साथ जांच-पड़ताल की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, जगदीश राठौर नशे के आदी थे और अक्सर शराब पीकर घर में झगड़ा करते थे। हालांकि, मृतक के बेटे मनोज ने हत्या की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर जेबी पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेडिकल कॉलेज से स्कूल तक गूंजा देशभक्ति संदेश:जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग मनाया आजादी दिवस
    Next Article
    भदोही रेड क्रॉस ने स्वतंत्रता दिवस पर किया रक्तदान:शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए रक्त दिया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment