Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडिकल कॉलेज से स्कूल तक गूंजा देशभक्ति संदेश:जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग मनाया आजादी दिवस

    3 hours ago

    1

    0

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को आगरा में जगह-जगह देशभक्ति और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल-कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, देशभक्ति कार्यक्रम और पौधारोपण हुए। कहीं विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां देकर माहौल में जोश भरा तो कहीं अमर शहीदों को याद कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गय। वही एसएन मेडिकल कॉलेज में भी ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। केंद्रीय हिंदी संस्थान में शिक्षकों ने लिया विकसित भारत का संकल्प केंद्रीय हिंदी संस्थान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। संस्थान के निदेशक प्रो. हरि शंकर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए गौरव का दिन है। उन्होंने शिक्षकों से संस्थान के विकास और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उपाध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र दुबे ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्रेरणा लेकर 2027 के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए आत्मानुशासन और मेहनत जरूरी है। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में शिक्षा के साथ तकनीकी सहयोग को अपनाना भी जरूरी है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। दयालबाग में विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से जगाया देशभक्ति का जज्बा दयालबाग में स्वतंत्रता दिवस समारोह भंडारा ग्राउंड पर आयोजित हुआ। ध्वजारोहण के बाद विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान और देशभक्ति से जुड़े गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। आरईआई इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक्शन सॉन्ग, पीवी प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों ने रोलर स्केट्स पर प्रस्तुति और स्कूल ऑफ आर्ट एंड कल्चर के विद्यार्थियों ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। नन्हे बच्चों से लेकर कॉलेज के विद्यार्थियों तक ने अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। आरएएफ की महिला प्रतिभागियों ने आत्मरक्षा और महिला सशक्तीकरण का प्रदर्शन भी किया। समारोह का सजीव प्रसारण देश-विदेश की करीब 580 शाखाओं में किया गया। अमर शहीदों के नाम 25 पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस पर यमुना किनारे विद्युत शवदाह गृह के पास स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर पार्क में पौधारोपण किया। राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अमलतास, अशोक, शहतूत, करी पत्ता और गुलमोहर समेत 25 पौधे लगाए। इसके बाद चंद्रशेखर आजाद सहित अमर शहीदों को नमन कर उनके बलिदान को याद किया गया। नम्रता दान ने कहा कि हरी-भरी प्रकृति, स्वस्थ जीवन और सुरक्षित पर्यावरण के लिए पौधारोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर पौधारोपण के जरिए देशभक्ति के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में रश्मि सिंह, नीलोफर बानो, शाइस्ता खान, पारो शर्मा, अमित सिंह, अश्विनी जैन समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेशनल चैंबर ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस नेशनल चैंबर ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स ने चैम्बर भवन में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे ने शहीदों को नमन किया। उपायुक्त उद्योग शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार, प्रशासन और चैंबर के प्रयासों से आगरा में गैर-प्रदूषणकारी यानी व्हाइट कैटेगरी के उद्योग स्थापित होने का रास्ता जल्द खुलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण:कलेक्ट्रेट परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानी सम्मानित
    Next Article
    सीतापुर में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव:हरियाणा में नौकरी करता था मृतक, गले में था साड़ी का फंदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment