Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में प्रधान पुत्र की तालाब में डूबने से मौत:दोस्तों के साथ नहाने गया था, अचानक गहरे पानी में जाने से डूबा

    13 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में एक प्रधान के 11वर्षीय बेटे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के सात नहाने गया था। तभी अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गया। साथ में नहा रहे बच्चों ने डूबता देख शोर मचाया, जिसे सुनकर तालाब के पास ग्रामीण पहुंचे। लेकिन तब तक वह डूब चुका था। काफी मशक्कत के बाद शव को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। यह घटना रविवार दोपहर मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्मी स्थित तालाब में हुई। मृतक बच्चे की पहचान विपिन (11) पुत्र बिनोद कुमार के रुप में हुई है। मृतक बिपिन की मां आरती देवी ग्राम पंचायत बर्मी की मौजूदा प्रधान हैं। विपिन रविवार दोपहर अपने भाई और गांव के कुछ बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। विपिन को डूबता देख साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। बच्चों के शोर को सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे। तत्काल उन्होनें विपिन के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों तालाब से विपिन को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। घटना के बाद से माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया में गोबर गैस से जल रहे चूल्हे:10 सालों से कर रहे उपयोग, एलपीजी संकट के बीच पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल
    Next Article
    डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा:एटा के दो चचेरे भाइयों समेत तीन की मौत, फर्रुखाबाद से लौट रहे थे घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment