Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संदिग्ध परिस्थितियों में 9 वीं मंजिल से गिरी युवती:वृंदावन की श्री कृष्णम शरणम् सोसाइटी का मामला,पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के वृन्दावन से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। वृंदावन क्षेत्र की एक हाई-राइज सोसायटी में नौवीं मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों ने किया मृत घोषित वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र की केशव धाम चौकी इलाके स्थित श्री कृष्णन्म शरणाम सोसाइटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में नौवीं मंजिल से नीचे गिर गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवती को उपचार के लिए रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां और बहन के साथ रह रही थी युवती मृतका की पहचान कर ली गई है। वह सोसायटी के फ्लैट नंबर 802 में अपनी मां और बहन के साथ रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। डायल 112 को सूचना दी गई। जिसके बाद सीओ सदर पीतम पाल सिंह और कोतवाली प्रभारी संजय पांडे मौके पर पहुंच गए। खिड़की पर नहीं लगा था शीशा मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर पीतम पाल सिंह और वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि जिस बालकनी से युवती गिरी, वहां शीशा नहीं लगा लगा हुआ था। जिसकी बजह से वह डिसबैलेंस हुई और गिर गई। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। नामचीन संत की फॉलोअर बताई जा रही युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गिरी युवती एक नामचीन संत की अनुयाई बताई जा रही है। इस मामले को लेकर न तो सोसाइटी के निवासी, न ही उसके परिजन और न ही संत से जुड़े लोग कुछ भी बता रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला:ईंट भट्ठा मालिक की मौके पर मौत, चालक फरार
    Next Article
    फर्रुखाबाद का नाम बदलने को लेकर जनप्रतिनिधियो को देंगे ज्ञापन:हिंदू समाज पार्टी ने बीते दिनों चलाया था हस्ताक्षर अभियान, 21000 लोगों ने किए थे हस्ताक्षर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment