Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद का नाम बदलने को लेकर जनप्रतिनिधियो को देंगे ज्ञापन:हिंदू समाज पार्टी ने बीते दिनों चलाया था हस्ताक्षर अभियान, 21000 लोगों ने किए थे हस्ताक्षर

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जिले का नाम बदलकर 'पांचाल नगर' करने की मांग को लेकर हिंदू समाज पार्टी द्वारा चलाया गया हस्ताक्षर अभियान बुधवार को समाप्त हो गया। पार्टी ने घोषणा की है कि अभियान के तहत एकत्र किए गए हस्ताक्षरों को अब जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा जाएगा। हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने बताया कि होलिकोत्सव के बाद पार्टी के पदाधिकारी सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उन्हें हस्ताक्षरित प्रपत्रों की छायाप्रति और 'नाम संशोधन' प्रस्ताव सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि यह आम जनमानस से जुड़ा मुद्दा है, जिस पर 21,850 लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश मिश्रा ने हस्ताक्षर करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आम जनमानस द्वारा इस प्रयास में सक्रिय भागीदारी सराहनीय है। प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने फर्रुखाबाद के नामकरण के ऐतिहासिक संदर्भ पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मुगल बादशाह फर्रुखसियर के नाम पर यह नाम 1714 में रखा गया था, जबकि इस जनपद का एक समृद्ध पौराणिक और महाभारत कालीन इतिहास है। उन्होंने कहा कि महाभारत की प्रमुख पात्र पांचाली का जन्म यहीं हुआ था, और यह राजा द्रुपद की राजधानी तथा गुरु द्रोणाचार्य का क्षेत्र भी था। पांडवों ने अपने अज्ञातवास का काफी समय यहां बिताया था, और उनके द्वारा स्थापित पांडेश्वर नाथ शिवालय शहर के रेलवे रोड पर स्थित है। अंकित तिवारी ने सवाल उठाया कि जब यह जनपद महाभारत कालीन है, तो इसका नाम मुगल बादशाह के नाम पर क्यों हो? इसी भावना के साथ यह हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसे आम जनमानस का भरपूर सहयोग मिला। लगभग 22,000 लोगों ने हस्ताक्षर कर इस अभियान का समर्थन किया है। होली के बाद, हिंदू समाज पार्टी के चयनित पदाधिकारी एमएलसी, विधायक और सांसदों से मिलकर उन्हें प्रस्ताव सौंपेंगे और शासन को भेजने का अनुरोध करेंगे। जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को भी संगठन द्वारा प्रस्ताव दिया जाएगा और उनसे भी इसे शासन को भेजने का आग्रह किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संदिग्ध परिस्थितियों में 9 वीं मंजिल से गिरी युवती:वृंदावन की श्री कृष्णम शरणम् सोसाइटी का मामला,पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    अधिवक्ता के चेंबर में घुसकर महिला ने दस्तावेज फाड़े:पूरनपुर तहसील में हंगामा, पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment