Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सदर विधायक ने सड़क का शिलान्यास किया:9 किमी लंबी सड़क पर 1945.83 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीर नगर में विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने बुधवार को कटका-मंझरिया मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास जेसीबी चलाकर किया। यह सड़क कई वर्षों से पूरी तरह बदहाल थी और राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी है। यह सड़क लगभग 9 किलोमीटर लंबी होगी और इसके निर्माण पर 1945.83 करोड़ रुपये की लागत आएगी। परियोजना का कार्य दायित्व लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद विधायक अंकुर राज तिवारी ने बयारा चौराहे पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, साथ ही व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। यह मार्ग बाबा तामेश्वर नाथ धाम को भी जोड़ने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों को बेहतर सड़कों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। सदर विधायक ने अपने कार्यकाल की विभिन्न उपलब्धियां भी गिनाईं और बताया कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों की गति आगे भी इसी तरह जारी रहेगी और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। शिलान्यास के दौरान उपस्थित लोगों ने सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू होने और समय से पूरा होने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर रणजीत सिंह, कुलदीप मिश्रा (संचालक), रामस्वरूप मिश्रा, रामस्नेह गुप्ता, सदानंद चौरसिया, हरिओम चौहान, दीनानाथ, रामप्रीत चौहान, दीपचंद यादव, रामचंद्र लेखपाल, धर्मेंद्र गौड़, विजयी चौहान, विकास चौहान, श्याम दुलारी, श्रीमती शांति देवी और श्रीमती मन्ना देवी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनरेगा कर्मियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:सोनभद्र में 8 माह से बकाया मानदेय भुगतान की मांग
    Next Article
    लखनऊ में होटल के फर्स्ट फ्लोर से कूदी युवती:दोस्त से मिलने आई थी, आधी रात में हुआ विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment