Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में होटल के फर्स्ट फ्लोर से कूदी युवती:दोस्त से मिलने आई थी, आधी रात में हुआ विवाद

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के अमीनाबाद थाना क्षेत्र में दोस्त के साथ होटल आई युवती ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी। युवती के गिरने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे अपने साथ लेकर चले गए। गुइयां रोड अमीनाबाद स्थित होटल में रईस अली गार्ड हैं। रईस ने बताया बुधवार को अपने परिचित कर्नलगंज, कानपुर निवासी युवक को 600 रुपए में कमरा दिया था। वह कमरा नंबर 5 में रुका था। कुछ देर बाद उससे मिलने कोई लड़की आई। रात में किसी बात पर हुआ विवाद रात करीब 1:30 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। लड़की कमरे से निकलकर पहली मंजिल से नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसे मामूली चोट आई। युवक भागते हुए उसके पास आया और घटना के बारे में बताया। इस पर उसे नीचे जाकर देखने के लिए कहा, लेकिन वह जीने से नीचे उतरकर फरार हो गया। रईस अली ने बताया वह होटल में 3 साल से काम कर रहा है। अस्पतालों में इलाज कराने आने वाले मरीजों को ही रूम दिया जाता है। राहत अली से अमीनाबाद में नदीम भाई की चप्पल की दुकान पर मुलाकात हुई थी। इस वजह से कमरा दिया था। मामले में इंस्पेक्टर अमीनाबाद सुनील कुमार आजाद का कहना है युवती के माता-पिता को बुलाया गया था। उन्होंने कोई शिकायत नहीं की है। लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सदर विधायक ने सड़क का शिलान्यास किया:9 किमी लंबी सड़क पर 1945.83 करोड़ रुपये होंगे खर्च
    Next Article
    बाराबंकी में फाइनेंसकर्मी बनकर कार सवार से लूट, VIDEO:मारपीट कर दिनदहाड़े 27 हजार रुपए छीने, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment