Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर अब आकांक्षी नहीं, विकास में अग्रणी जनपद:सीएम योगी बोले- यूपी में न कर्फ्यू, न दंगा, 311 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को सिद्धार्थनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले को 311 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कुल 107 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। बांसी में रतन सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थनगर के धार्मिक, ऐतिहासिक और विकास से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से बात रखी। उन्होंने काकोरी ट्रेन एक्शन, युवाओं, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था, किसानों, गरीबों और सरकार की योजनाओं का जिक्र किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- मेरा सौभाग्य है कि महात्मा बुद्ध की पावन भूमि सिद्धार्थनगर पर मुझे आने का अवसर प्राप्त हुआ है। भगवान बुद्ध से राजकुमार सिद्धार्थ यानी राजकुमार सिद्धार्थ ही ज्ञान प्राप्त होने के बाद उन्हें भगवान बुद्ध के रूप में दुनिया जानती है। यह आप सबका सौभाग्य है कि भगवान बुद्ध के नाम पर बने हुए उनके बचपन के नाम राजकुमार सिद्धार्थ के नाम पर इस जनपद का नाम सिद्धार्थनगर है।" उन्होंने कहा कि इस जनपद में जन्म लेने, इस जनपद में आगे बढ़ने और सेवा का सौभाग्य अपने आप में जीवन को धन्य करता है। ढाई हजार साल पहले वैभवशाली था क्षेत्र, आज विकास में आगे बढ़ रहा योगी ने कहा कि आज से ढाई हजार वर्ष पहले जो जनपद अपने वैभव के लिए विख्यात था, जो क्षेत्र और राज्य अपने वैभव के लिए विख्यात रहा होगा, आखिर क्या कारण था कि वह आजादी के बाद 75 वर्ष तक विकास के लिए तरसता रहा। आकांक्षात्मक जनपद बना रहा। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि विकास, पर्यावरण, रोजगार सृजन और स्वावलंबन के लिए वह जनपद पीछे रह गया। आखिर पिछड़ने का कारण क्या था? मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धार्थनगर जनपद जो आकांक्षी था, पिछले 8-9 वर्षों के अंदर जो प्रयास हुआ है, प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में देश के अंदर 112 जनपद आकांक्षी जनपद हैं। अग्रणी छलांग लगाने वाला अगर कोई जनपद है और नीति आयोग से 25 करोड़ रुपए का पुरस्कार प्राप्त करने वाला कोई जनपद है तो वह सिद्धार्थनगर जनपद है। उन्होंने कहा कि अब यह आकांक्षात्मक नहीं, बल्कि विकास के पायदान पर तेजी के साथ अग्रणी भूमिका के लिए जाना जाने वाला जनपद है। विकास के लिए प्रयास करना पड़ता है, पुरुषार्थ करना पड़ता है। रतन सिंह इंटर कॉलेज की परंपरा का किया जिक्र मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि ऐसे दिन बांसी में आने का अवसर प्राप्त हुआ है। रतन सिंह इंटर कॉलेज की समृद्ध परंपरा रही है और उस परंपरा के साथ इस इंटर कॉलेज में आज आपके बीच आने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि एक बड़ी परंपरा और उस परंपरा का निर्माण करने के लिए आज प्रात:काल में काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े कार्यक्रम में था। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर हर नागरिक के मन में स्वयं के साथ से ऊपर उठकर परमार्थ के लिए देश और दुनिया के लिए कुछ किया जा सके, देश के बारे में जो सोचा जा सके, इसके लिए भावना पैदा हो, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। आज लखनऊ में 30 हजार युवा उस तिरंगा यात्रा का हिस्सा बने। एक ही स्लोगन था- भारत माता की जय। काकोरी ट्रेन एक्शन में क्रांतिकारियों के बलिदान को किया याद मुख्यमंत्री ने कहा कि आज काकोरी ट्रेन एक्शन घटना का भी दिन है। आज ही के दिन 9 अगस्त 1925 को लखनऊ के काकोरी में अंग्रेज जो खजाना भारत का लूट करके इंग्लैंड ले जाना चाहते थे, उस खजाने को भारत की स्वाधीनता के यज्ञ में लगाना था। इसके लिए पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खान, चंद्रशेखर आजाद, राजेंद्र नाथ लहरी, सचिंद्रनाथ सान्याल, सचिंद्रनाथ बक्शी जैसे क्रांतिकारियों ने उस समय उस खजाने को अपने हाथ में लेकर क्रांतिकारियों को भारत की आजादी के लिए अर्पित किया था। उन्होंने कहा कि जो महान क्रांतिकारी अपना जीवन दांव पर लगाकर भारत को आजाद करने के लिए कार्य कर रहे थे, कांग्रेस के लोगों ने अंग्रेजों से डकैती कहा। आजादी के बाद कांग्रेस ने भी उसे डकैती कहा। प्रधानमंत्री मोदी ने काकोरी घटना का नाम बदलकर काकोरी ट्रेन एक्शन में बदलकर क्रांतिकारियों को सम्मान देने का काम किया। क्रांतिकारियों को भुला दिया गया योगी ने कहा कि भारत मां के महान सपूतों को आजादी के बाद जिन लोगों के हाथों में 27 वर्ष सत्ता के मध्य में इतनी मुश्किल हो गए, हर संस्था का नाम अपने खानदान के नाम कर रहे थे, उन्हें क्रांतिकारियों के स्मारक नहीं दिखाई दिए। उन्हें क्रांतिकारियों का स्मरण नहीं आया। राम प्रसाद बिस्मिल को भुला दिया गया, ठाकुर रोशन सिंह को भुला दिया गया, अशफाक उल्ला खान को भुला दिया गया, चंद्रशेखर आजाद को भुला दिया गया, सुखदेव राज को भुला दिया गया, वीर सावरकर को भुला दिया गया और तो और महाराज सुहेलदेव को भी लोग भूल गए। निषादराज गुहा को भूल गए। उन्होंने कहा कि सत्ता का मान कितना खतरनाक होता है, अगर यह देखना है तो कांग्रेस के पतन के साथ आप जोड़कर देख सकते हैं। इन्होंने क्रांतिकारियों को भुलाया है तो आज देश के युवा कांग्रेस को पूरी तरह दफन करके रख दिया है। कांग्रेस पूरी नेगेटिव ट्रैक के साथ चल रही है। भारत की गुलामी के दो कारण थे मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत गुलाम क्यों हुआ? भारत की गुलामी के दो कारण थे। एक कारण था अंतरविरोध। आपस में एक-दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृत्ति, जाति के नाम पर, क्षेत्र के नाम पर, भाषा के नाम पर समाज को बांटने की प्रवृत्ति। दूसरा अपने ही संस्थाओं के प्रति षड्यंत्र करने के भाव। हर व्यक्ति इस बात को मानता था। जिन लोगों का दायित्व था देश को दिशा देने का, समाज को आगे बढ़ाने का, वही लोग उस समय समाज को दिग्भ्रमित कर रहे थे। देश गुलाम हुआ। 1857 से 1942 तक की क्रांतिकारी घटनाओं का जिक्र योगी ने कहा कि सैकड़ों वर्षों की गुलामी के खिलाफ 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से चली एक लड़ाई कभी मंगल पांडे ने जो चिंगारी जलाई थी और जानकारी गोरखपुर में बंधू सिंह ने जलाई थी, जो चिंगारी बिठूर में तात्या टोपे के नेतृत्व में आगे बढ़ी थी, जो चिंगारी झांसी में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के नेतृत्व में आगे बढ़ी थी, वह चिंगारी आगे बढ़ती गई। इस चिंगारी का परिणाम था कि लगातार किसी न किसी जनपद में क्रांतिकारियों द्वारा अंग्रेजों को चूलों से हिलाने का काम किया जाता रहा। यह लड़ाई आगे बढ़ती रही। 1922 में गोरखपुर में चौरी-चौरा घटना, 1925 में लखनऊ की काकोरी ट्रेन एक्शन की घटना और यह लगातार 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन तक चलता रहा। अमर बलिदानियों ने मातृभूमि को सर्वोच्च माना मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 9 अगस्त काकोरी ट्रेन एक्शन की तिथि है। हर नौजवान को अपनी मातृभूमि के साथ मातृभूमि को सर्वोच्च मानते हुए अमर बलिदानियों ने अपना बलिदान दिया था। मातृभूमि को सर्वोच्च मानते हुए पंडित राम प्रसाद बिस्मिल फांसी के फंदे पर झूले थे। ऐसे क्रांतिकारी सब कुछ भारत माता के चरणों में समर्पित करते हुए अपने आप को आजादी की इस लड़ाई में समर्पित किए थे। उन्होंने कहा कि आज जो पाप उस कालखंड में बांटने का काम उस कालखंड में उन लोगों ने किया था, जिसके कारण यह देश गुलाम हुआ था, वही पाप आज कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेता समाज को जाति के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस और सपा ने युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा किया योगी ने कहा कि कोई पूछे तो इन लोगों से उनके बांटने का परिणाम क्या है। किसी ने पूछने का प्रयास किया क्या कभी कि देश के अंदर और प्रदेश के अंदर सर्वाधिक कांग्रेस ने शासन किया, लेकिन उन्होंने अपने समय में क्या-क्या किया था? युवाओं के लिए क्या किया था? किसानों के लिए क्या किया था? गरीबों के लिए क्या किया था? आज आप देखते होंगे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्ष में बदलते हुए भारत को हम देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस भारत के बारे में कहा जाता था कि भारत एक पिछड़ा राज्य, यह भारत विरोधियों के सामने टिक नहीं पाएगा। आज वह भारत सनातन करके अपने विरोधियों के सामने खड़ा है और दुनिया भारत की ओर देख रही है। दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बना भारत: योगी योगी ने कहा कि जिस भारत की अर्थव्यवस्था कांग्रेस ने पूरी तरह चौपट कर दी थी, उस भारत को आज दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित किया है प्रधानमंत्री मोदी ने। जिस भारत के बारे में कहा जाता था कि भारत में भ्रष्टाचार है, भारत पॉलिसी पैरालिसिस का शिकार हो चुका है, आज वह भारत मजबूती के साथ खड़ा होकर युवाओं के लिए स्टार्टअप सिस्टम लेकर खड़ा है। आईआईटी, ट्रिपल आईटी, आईआईएम, एम्स, मेडिकल कॉलेज की लंबी श्रृंखला के साथ खड़ा है। वह भारत आज निवेश का बेहतरीन गंतव्य बनकर दुनिया के सभी प्रकार के निवेश को अपने यहां आमंत्रित कर रहा है। "25 करोड़ गरीब गरीबी रेखा से ऊपर आए" मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चला हुआ अभियान है, जिसके कारण आज देश के अंदर 25 करोड़ गरीब गरीबी रेखा से ऊपर आकर भारत के अंदर जीवन जीने के लिए खुशहाली से आगे बढ़े हैं। आखिर इन 25 करोड़ लोगों के जीवन में जो परिवर्तन हुआ है, 2014 के पहले उस स्थिति का कारण कौन था? रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के आंकड़े गिनाए योगी ने कहा कि अगर मैं कुछ आंकड़े यहां पर दूं, उन आंकड़ों के माध्यम से आप अनुमान लगा सकते हैं कि किस प्रकार से इन्होंने कांग्रेस ने देश के साथ धोखा किया था। एजुकेशन के लिए, स्किलिंग के लिए, अपॉइंटमेंट के लिए, उद्यमिता के लिए कांग्रेस ने देश के अंदर लगभग 55 से 60 वर्ष तक शासन किया, लेकिन इसके नाम पर कभी कोई विजन नहीं आया। आज के युवा की आवश्यकता है कि उसे अच्छी शिक्षा प्राप्त हो, इसकी लिंक की व्यवस्था हो, नौकरी मिले, उद्यमिता के अवसर हों। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 साल में 17 करोड़ लोगों को देश के अंदर जॉब मिली है। 17 करोड़ लोगों को कौशल विकास के माध्यम से अवसर मिले हैं। 2014 के पहले स्किलिंग की कोई व्यवस्था नहीं थी और आज मैं कह सकता हूं कि इस समय देश के अंदर 17 हजार स्किल डेवलपमेंट के केंद्र हैं। 15 हजार से अधिक आईटीआई हैं। आईआईटी की संख्या अब 16 से बढ़कर 23 हुई है और आईआईएम की संख्या 13 से बढ़कर 22 हुई है। मेडिकल कॉलेज 431 से बढ़कर 818 हुए: योगी मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र के आंकड़े भी गिनाए। उन्होंने कहा कि 2014 में 431 मेडिकल कॉलेज पूरे देश के अंदर थे और 2025 में यह 431 मेडिकल कॉलेज बढ़कर आज 818 मेडिकल कॉलेज हुए हैं। देश के अंदर आज 23 एम्स हैं। एमबीबीएस की सीट 2014 के पहले देश के अंदर कुल 51,348 थी। आज मोदी जी के नेतृत्व में 1,28,926 युवा मेडिकल में एमबीबीएस में प्रवेश प्राप्त करते हैं। "युवा जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बन चुका है" योगी ने कहा कि आज युवा अब केवल जॉब सीकर नहीं है। वह जॉब के लिए भटकने वाला नहीं है। प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि हम अपने युवा को जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनाएंगे और आज हमारा युवा जॉब देने वाला बन चुका है। भारत के अंदर जो स्टार्टअप का एक सिस्टम विकसित हुआ है, आज आप देख सकते हैं उस इकोसिस्टम के माध्यम से कितनी तेजी के साथ भारत में उसका विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि चाहे वह पीएम स्टार्टअप की स्कीम है, पीएम स्टैंडअप की स्कीम हो, डिजिटल इंडिया की स्कीम हो, युवाओं के लिए पीएम इंटर्नशिप की स्कीम हो या फिर मिशन रोजगार के अंदर इन युवाओं के लिए नौकरी देने की बात, आज बिना भेदभाव के युवाओं को नौकरी उपलब्ध करवाई जा रही है। राहुल गांधी और अखिलेश यादव से पूछा सवाल मुख्यमंत्री ने कहा, "वह पूछना चाहता हूं राहुल गांधी से, श्री अखिलेश यादव जी से। आप तो बताइए, पहले उत्तर प्रदेश के अंदर कांग्रेस को सर्वाधिक समय तक शासन करने का अवसर प्राप्त हुआ। समाजवादी पार्टी को चार बार प्रदेश के अंदर मुख्यमंत्री बनने का अवसर प्राप्त हुआ। आखिर उन्होंने युवाओं के सामने ऐसा क्या किया कि युवा उनके साथ जाए?" उन्होंने कहा कि यह सच है कि कांग्रेस ने भी और समाजवादी पार्टी ने भी कांग्रेस ने देश के युवा के लिए और समाजवादी पार्टी ने यूपी के युवा के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। 2017 के पहले यूपी का युवा अपनी पहचान छुपाता था योगी ने कहा कि जब देश में भ्रष्टाचार होगा, देश में आतंकवाद होगा, नक्सलवाद होगा, उग्रवाद होगा, उपद्रव होगा या राज्य में भी तकदीर होंगे, गुंडागर्दी होगी, व्यापार और निवास के लिए कोई अवसर नहीं होगा, आप अनुमान लगा सकते हैं स्वाभाविक रूप से सबसे ज्यादा कोई प्रभावित होगा तो युवा होगा। 2017 के पहले यूपी के युवाओं के साथ यही होता था। यूपी का युवा यूपी के बाहर अपनी पहचान छुपाता था। कोई नहीं कहता था कि हम सिद्धार्थनगर के हैं। कोई नहीं कहता था कि मैं बस्ती का हूं, नहीं कहता था कि मैं संत कबीर नगर का हूं, या गोरखपुर का हूं, या महाराजगंज का हूं, या बलरामपुर का हूं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हर जिले में एक माफिया पाल दिया था। हर थाने में माफिया का कब्जा, हर तहसील में माफिया का कब्जा। गरीब की जमीन पर कब्जा होता था। इंग्लैंड माफिया और माफिया कैटल माफिया और पैसे पर अपराध के लिए कुख्यात माफिया की समानांतर सत्ता, यह प्रदेश की पहचान थी। कांवड़ यात्रा को लेकर सपा पर निशाना मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले आप प्रदेश में कोई पर्व और त्योहार नहीं मना सकते थे। मैं कल मेरठ में था, जिसकी चर्चा जगदंबिका पाल जी कर रहे थे। पिछले चार दिन के अंदर गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच में तीन करोड़ कांवड़ यात्री शिवभक्त गए हैं हरिद्वार में जल लेने के लिए। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले समाजवादी पार्टी इस कांवड़ यात्रा को निकलने नहीं देती थी। हम लोग आए, हमने कहा कि भाई, कौन यात्रा को रोक सकता है। कांवड़ यात्रा निकलेगी, अनुशासन के साथ निकलेगी, गौरव के साथ निकलेगी। शिव की भक्ति समाज में एकता की प्रेरणा देती है योगी ने कहा कि जब भी हम किसी युवा के सामने कोई आदर्श दूर कर देते हैं तो उस युवा को गौरव की अनुभूति से दूर करने का पाप करते हैं। शिव की भक्ति हम सबके लिए एक प्रेरणा है। वहां जाति-पार्टी का बंधन दूर हो जाता है। हर व्यक्ति एक-दूसरे को भूलकर संबोधित करते हुए चलता है। उन्होंने कहा कि क्या लोगों में उत्साह है। 180 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं, कोई थकान नहीं, कोई संदेह नहीं। शिव की भक्ति है और महादेव के प्रति समर्पण का प्रभाव है। कांवड़ यात्रा पर पुष्पवर्षा करेंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले समाजवादी पार्टी इसको बंद कर देती थी। हमने कहा, कांवड़ यात्रा बंद नहीं होगी। हम सुरक्षा देंगे और पुष्पवर्षा करने के लिए मैं स्वयं समय वहां जाऊंगा। उन्होंने कहा कि डुमरियागंज हो, बांसी हो, इटवा हो, कपिलवस्तु हो, शोहरतगढ़ हो, इन सभी क्षेत्रों में हमें जाना पड़ता था। हमेशा यहां दुर्गा पूजा के समय, रामलीला के लिए या किसी अन्य अवसर पर दंगे-फसाद होते थे। पिछले वर्षों में कोई दंगा नहीं हुआ, अब यूपी में सब चंगा है योगी ने कहा कि पिछले वर्षों में कोई दंगा नहीं हुआ, कोई कर्फ्यू नहीं। आज यूपी में कर्फ्यू नहीं, दंगा नहीं। अब यूपी में सब चंगा है। हर व्यक्ति अपने काम-धंधे में लगा है, अपना व्यवसाय कर रहा है। बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लग सकता। व्यापारी की संपत्ति पर कोई जबरदस्ती कब्जा नहीं कर सकता। 2017 के पहले यह सब नहीं था। कांग्रेस ने भारत की पहचान पर धब्बा लगाया मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के पहले देश के अंदर कांग्रेस ने इतना नकारात्मक वातावरण बनाया हुआ था। देश के बाहर वह जा नहीं सकता था। पहचान का संकट था। एक भ्रष्ट देश के रूप में, कमजोर देश के रूप में कांग्रेस ने भारत की पहचान पर धब्बा लगाया था। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी वन जिला वन माफिया पार्टी थी और हमने वन जिला वन मेडिकल कॉलेज दिए। उन्होंने कहा कि कोई सोचता था माधव बाबू के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनेगा? आज स्वर्गीय माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में बनकर तैयार है और कार्य कर रहा है। काला नमक चावल की बढ़ी मांग का जिक्र योगी ने कहा कि वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में भगवान बुद्ध का प्रसाद आज आपके सामने काला नमक चावल है। मैं देख रहा था काला नमक चावल एक किलो का दाम 200 रुपए मिल रहा है और डिमांड इतनी है कि सप्लाई नहीं हो पा रही। उन्होंने कहा कि हमने यहां पर बड़ा फैसिलिटेशन सेंटर स्वीकृत किया है। फिर से कपिलवस्तु में भगवान बुद्ध की थीम पार्क के साथ विपश्यना का केंद्र बने, इसके लिए भी धनराशि स्वीकृत की है। 2017 के पहले शिक्षा की हालत खराब थी मुख्यमंत्री ने कहा कि बेसिक शिक्षा की हालत क्या थी 2017 के पहले और समाजवादी पार्टी ने तो उस समय घोषणा कर दी थी कि नकल हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। यानी नकल के माध्यम से प्रदेश के युवाओं के सामने इन्होंने संकट खड़ा किया था। उन्हें स्वावलंबन के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने सारे अवसर समाप्त कर दिए थे। नौकरी आती थी तो समाजवादी पार्टी का सफाई सिंडिकेट वसूली के लिए निकल पड़ता था। चाचा-भतीजे की लूट। युवा या तो पलायन करने के लिए मजबूर होता था या युवा आत्महत्या करने के लिए मजबूर होता था। 9 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी दी योगी ने कहा कि आज मैं कह सकता हूं कि नौ वर्षों में हमारी सरकार ने 9 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी दी है। 9 लाख सरकारी नौकरी और यह सरकारी नौकरी आपके सिद्धार्थनगर के नौजवानों को भी प्राप्त हुई है। आज जब मैं नियुक्ति पत्र वितरित करता हूं तो नियुक्ति पत्र में सिद्धार्थनगर का भी नौजवान होता है। मैं पूछता हूं- कहां से हो? तो नौजवान ऐसे होते हैं जिनके पिताजी के भाई सिद्धार्थनगर आंदोलन में हमारे साथ खड़े होते थे। हमें बहुत गर्व होता है। गोरखपुर से सिद्धार्थनगर होते हुए शामली तक बनेगा इकोनॉमिक कॉरिडोर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां विकास की एक नई लहर चली है। गोरखपुर से सिद्धार्थनगर जनपद होते हुए शामली तक इकोनॉमिक कॉरिडोर बन रहा है। 6 लेन का बनेगा और 6 लेन का एक इकोनॉमिक कॉरिडोर एक लेन तक बढ़ेगा और वहां से शामली से होते हुए अंबाला होते हुए आगे तक जाएगा। गोरखपुर से सिलीगुड़ी तक जाएगा। इसके साथ नॉर्थ-वेस्ट, नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर में भी हम सिद्धार्थनगर से बांसी होते हुए बस्ती, अंबेडकर नगर, प्रयागराज होते हुए चित्रकूट तक इसको भी हमने लिया है। आज विकास की कमी नहीं है। युवाओं के लिए जल्द आएगी युवा नीति योगी ने कहा कि यूपी के अंदर हम बहुत जल्द युवा नीति लेकर आ रहे हैं। युवा के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग की व्यवस्था होगी। आपको यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा की तैयारी करनी हो, नीट की तैयारी करनी हो, आईआईटी दिल्ली की तैयारी करनी हो या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करनी हो, आपके महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में हम वर्चुअल भी और फिजिकल भी वहां क्लास की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कहा कि पढ़ने वाले कौन होंगे? वहां का डीएम भी एक घंटा देगा, एसपी एक घंटा देगा, क्योंकि उन्होंने एग्जाम क्लियर किया है। एसडीएम जो यूनियन स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा पास किया है, वह भी वहां जाकर क्लास लेंगे। डॉक्टर जो नीट क्वालीफाई करने के बाद डॉक्टर बना है, वह भी एक क्लास लगाएगा। इंजीनियर जो आईआईटी से पास होकर इरिगेशन में, पीडब्ल्यूडी में और विभिन्न विभागों में कार्य कर रहा है, वह भी वहां पढ़ेगा और पढ़ाएगा। आईटीआई में एआई, ड्रोन और रोबोटिक्स की पढ़ाई मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आईटीआई कोई सोचता था कि आईटीआई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में बताया जाएगा, ड्रोन टेक्नोलॉजी के बारे में बताया जाएगा, रोबोटिक्स के बारे में बताया जाएगा, 3D प्रिंटिंग के बारे में बताया जाएगा। लेकिन आपके जनपद में भी हुआ है। दो आईटीआई को हमने इसके साथ जोड़ा है और अभी पॉलिटेक्निक को भी जोड़ने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि गरीब के बच्चे के लिए हमारा जो युवा स्किल डेवलपमेंट के केंद्र के माध्यम से निकलेगा, हम उसको स्किल डेवलपमेंट के लिए ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स या फिर जितनी भी हमारी मॉडर्न टेक्नोलॉजी है, इसमें तो उसे पारंगत बनाएंगे ही बनाएंगे। स्नातक युवाओं को टैबलेट, बेटियों के लिए स्कूटी की तैयारी योगी ने कहा कि स्नातक के नौजवान, जितने भी नौजवान हैं, इन नौजवानों को हम टैबलेट दे रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की कितनी योजनाएं हैं, उनकी स्कीम के माध्यम से वह जान पाएगा। उन्होंने कहा कि बेटियों के लिए हम बहुत शीघ्र ही स्कूटी लेकर आ रहे हैं। स्नातक में पढ़ने वाली बेटियां अब गरीब की बेटी भी अपनी स्कूटी से विद्यालय जा पाएगी। अब बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगती है। सेंधमारी का वह समय समाप्त जब लोगों में कहावत थी 'देख सफाई बिटिया घबराई'। अब सपा का नहीं, अब यह राष्ट्रवादी डबल इंजन सरकार का समय है। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- सीतापुर में IPS के पिता ने 25 राउंड फायरिंग कराई:महिला बोलीं- घर से बाहर खींचकर हत्या की धमकी दी, डेढ़ करोड़ की जमीन हड़पना चाहते सीतापुर में एक महिला के घर पर रविवार को 20 से 25 राउंड फायरिंग की गई। इससे लोग दहशत में आ गए। फायरिंग कराने का आरोप झारखंड में ट्रेनी IPS मयंक बाजपेई के पिता पर है। महिला ने बताया, दोपहर करीब 2 बजे 24-25 हथियारबंद लोग आए और ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। मुझे बाहर खींचकर हत्या की धमकी दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:SBI के लॉकर से 50 लाख के जेवर गायब; अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा, गोताखोर तलाश रहे
    Next Article
    हरदोई को 35.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात:मंत्री नितिन अग्रवाल ने 45वें जन्मदिन पर परियोजनाओं का किया शिलान्यास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment