Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा पुलिस की 6 टीम रवि काना के करीब पहुंची:पुलिस को मिले अहम सुराग, जेल के बाहर जिस कार में बैठकर नहीं वही गाड़ी दिखी

    3 hours ago

    1

    0

    बांदा जेल से निकलकर गायब हुए स्क्रैप माफिया रवि काना का अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि ये स्पष्ट है कि वो अभी देश छोड़कर बाहर नहीं गया है। इसके संकेत नोएडा पुलिस को मिले हैं। पुलिस ने सुराग के आधार पर माफिया सरगना रवि काना की घेराबंदी तेज कर दी है। माफिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। बांदा जेल से बाहर निकलने के बाद से रवि काना की ठीक-ठीक लोकेशन पुलिस के हाथ नहीं लग रही थी। नोएडा पुलिस को रवि काना के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। दावा किया जा रहा है कि जेल के बाहर से रवि काना जिस कार में बैठकर निकला है, वह एक जगह पर दिख गई है। कुछ अन्य वाहन भी उस दिन जेल के बाहर पहुंचे थे। सभी वाहनों का नोएडा पुलिस पता लगाने में जुट गई है। रवि काना के गैंग में 18 लोग कोर्ट ने रवि काना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया हुआ है। रवि काना एक संगठित अपराधी गिरोह का सरगना है, जिसका गैंग नंबर डी-190 है। इस गैंग में कुल 18 सदस्य हैं। रवि काना और उसके गैंग के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर समेत एनसीआर के कई जिलों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह अवैध तरीके से स्क्रैप और सरिया के कारोबार से जुड़ा था। गैंग स्क्रैप कारोबारी को डराने धमकाते है गैंग के सदस्य स्क्रैप और सरिया कारोबारियों को डराने-धमकाने, चोरी और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। इन अपराधों के जरिए अवैध रूप से भारी मात्रा में संपत्ति अर्जित की गई, जिसे रवि काना, उसके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के नाम पर बेनामी रूप से दर्ज कराया गया है। रवि काना ने एक बड़ा गिरोह बना रखा है। यह पूरा गिरोह इन दिनों नोएडा पुलिस की रडार पर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एडल्ट फिल्म का कारोबार करता था सोनाली का बॉयफ्रेंड:दोस्त ने सनी की मां से शादी की, मां-बेटे ने सौतेले बाप के साथ रची मर्डर की साजिश
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में तालाब किनारे मिला शव:शरीर पर कपड़े नहीं, पैरों में गहरे घाव; नहीं हुई शिनाख्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment