Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में विशेष किशोर पुलिस इकाई की बैठक:बाल सुरक्षा मामलों की समीक्षा की गई, पुलिस अधिकारियों सुझाव दिए गए

    7 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में बच्चों की सुरक्षा और किशोर न्याय से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए हाल ही में विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर हुई। बैठक का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी अपराध और किशोर पुलिस इकाई के नोडल अधिकारी सुबेंदु सिंह की देखरेख में एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया। इसमें पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई और बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों को आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर समाधान के सुझाव दिए गए। इस दौरान बाल गुमशुदगी, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम और नशा मुक्ति अभियान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। अधिकारियों ने बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने और सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों में समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने, बाल कल्याण समिति को 24 घंटे के भीतर सूचना देने और आवश्यक प्रपत्र समय से भेजने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, किशोर न्याय अधिनियम के तहत सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार करने और न्यायालय से संबंधित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। इस मासिक बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष और सदस्य, जिले के सभी बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, एएचटीयू और एसजेपीयू के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में सक्रिय और समन्वित कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में आयरन सुक्रोज सप्ताह के तहत लगा शिविर:मंडलायुक्त संगीता सिंह ने किया उद्घाटन, महिलाओं से की बातचीत
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आरुषि तलवार हत्याकांड पर मूट कोर्ट:छात्रों ने विधिक कौशल का प्रदर्शन किया, कुलपति ने की सराहना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment