Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क हादसे में घायल विवाहिता की मौत:उन्नाव में एक माह का बच्चा हुआ अनाथ, चालक की तलाश जारी

    6 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक विवाहिता की सात दिन के इलाज के बाद मंगलवार को मौत हो गई। मृतका प्रीती (21) अपने पीछे एक माह का मासूम बेटा छोड़ गई हैं। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के हसपुरवा निवासी कमलेश की पत्नी प्रीती (21) के रूप में हुई है। बीते बुधवार को प्रीती अपने पति कमलेश के साथ बांगरमऊ से बाइक द्वारा अपने घर कन्नौज लौट रही थीं। इसी दौरान मद्दन नगर क्षेत्र के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रीती गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके पति को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल प्रीती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले सात दिनों से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, प्रीती की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले ही कमलेश के साथ हुई थी। शादी के बाद परिवार में खुशियां आई थीं और एक माह पहले ही उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। मां की मौत से मासूम बच्चा अब मां विहीन हो गया है, जिससे परिवार में गहरा शोक है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद टक्कर मारने वाली बाइक के चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    110 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले आरोपियों पर गैंगस्टर:आजमगढ़ पुलिस ने 17 अपराधियों पर की कार्रवाई, विवेचना के दौरान मिले थे चीन दुबई के कनेक्शन
    Next Article
    ईद-उल-फितर पर मेरठ रेंज में कड़ी सुरक्षा:हापुड़ में 460 ईदगाह व 1865 मस्जिदों में होगी नमाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment