Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क पर भिड़े दो आवारा सांड, VIDEO:उन्नाव में तहसील और सरकारी अस्पताल के सामने हुई घटना, दंपति घायल हुए

    51 minutes ago

    1

    0

    उन्नाव के सफीपुर कस्बे में मंगलवार दोपहर को हरदोई-उन्नाव मुख्य मार्ग पर दो आवारा सांड आपस में भिड़ गए। इससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। यह घटना तहसील और सरकारी अस्पताल के सामने हुई, जहां बाइक सवार और राहगीर सांडों की लड़ाई के बीच फंस गए। इस दौरान एक बाइक सवार दंपती को मामूली चोटें आईं। हालांकि, किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों सांड अचानक सड़क के बीचोंबीच लड़ने लगे। देखते ही देखते उनके बीच जोरदार संघर्ष शुरू हो गया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे बाइक सवार और पैदल लोग उनकी चपेट में आ गए। सांडों को अपनी ओर आता देख राहगीरों में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई बाइक सवारों ने अपने वाहन रोककर किनारे खड़े होकर स्थिति सामान्य होने का इंतजार किया। पशुओं को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की मांग सांडों की भिड़ंत के दौरान सड़क पर मौजूद लोगों में काफी देर तक डर का माहौल रहा। कुछ लोग सांडों से बचने के लिए दुकानों और आसपास की सुरक्षित जगहों की ओर भागे। इस घटना में कई राहगीरों और बाइक सवारों को हल्की चोटें आने की बात सामने आई है। सांडों के सड़क के बीच लड़ने से मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात पर भी असर पड़ा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आवारा पशुओं को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि कस्बे की सड़कों और प्रमुख मार्गों पर आवारा सांड और अन्य पशु अक्सर घूमते रहते हैं। इनके कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आए दिन खतरा बना रहता है। व्यस्त मार्ग पर इस तरह सांडों की भिड़ंत से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क के बीच दो सांडों को आपस में लड़ते और आसपास मौजूद लोगों को बचने के लिए भागते देखा जा सकता है। लोगों ने प्रशासन और नगर निकाय से आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में ब्लैक फिल्म लगी कार की चेकिंग पर विवाद:ट्रैफिक जवानों से भिड़ा युवक, बोला- गाली दूंगा, तुम क्या कर लोगे?
    Next Article
    मिल्कीपुर में 10 लेखपाल-एक राजस्व निरीक्षक इधर-उधर:एसडीएम ने प्रशासनिक फेरबदल किया, लोगों को समस्याओं से मिलेगी निजात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment