Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साउथ अफ्रीका ने 494/7 पर घोषित की पहली पारी:बांग्लादेश पर 403 रन की बढ़त बनाई; एकरमैन ने 150 और मुल्डर ने 100 रन बनाए

    2 hours ago

    2

    0

    सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 494/7 रन पर घोषित कर दी। साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 403 रन की बढ़त मिली। बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 33.3 ओवर में 91 रन पर ऑलआउट हो गई थी। साउथ अफ्रीका के लिए मारकेस एकरमैन ने 138 गेंदों पर 150 रन की पारी खेली। उन्होंने 23 चौके और 4 छक्के लगाए। वियान मुल्डर ने 178 गेंदों पर 100 रन बनाए। टोनी डी जॉर्जी ने 66 और मार्को यानसन ने नाबाद 67 रन का योगदान दिया। एकरमैन का लगातार दूसरा टेस्ट शतक एकरमैन का यह लगातार दूसरा टेस्ट शतक है। उन्होंने पहले टेस्ट में भी बांग्लादेश के खिलाफ 157 रन बनाए थे। मुल्डर ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया। उन्होंने 178 गेंदों में 100 रन बनाए। निचले क्रम में मार्को यान्सन ने 67 रनों की नाबाद पारी खेली और मुल्डर के साथ सातवें विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी कर टीम को 494 के स्कोर तक पहुंचाया। टोनी डी जोर्जी ने भी 66 रनों का योगदान दिया। दोनों की पारियों की मदद से साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 494 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से शोरिफुल इस्लाम और खालिद अहमद ने 2-2 विकेट लिए बांग्लादेश की दूसरी पारी में संभलकर शुरुआत 403 रनों की भारी बढ़त हासिल करने के बाद साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में बांग्लादेश के ओपनर्स तंजीद हसन और महफिजुल इस्लाम ने संभलकर शुरुआत की है। शुरुआती 2.5 ओवर में रबाडा और यान्सन के खिलाफ दोनों बल्लेबाजों ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया है, हालांकि टीम का खाता अभी नहीं खुला है (0/0)। बांग्लादेश 33.3 ओवर में 91 रन पर ऑलआउट साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के सामने बांग्लादेशी बल्लेबाज टिक नहीं सके। पूरी टीम 33.3 ओवर में 91 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश के केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। ओपनर महफिजुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। तौहीद हृदोय ने 19 और मोमिनुल हक ने 18 रन का योगदान दिया। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (4), लिटन दास (8), तंजीद हसन (3) और जाकिर अली (1) सस्ते में आउट हो गए। निचले क्रम के बल्लेबाज भी टीम को संभाल नहीं सके। साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने 3-3 विकेट लिए। रबाडा ने 23 रन और यानसन ने 17 रन देकर ये विकेट हासिल किए। एनरिक नॉर्खिया ने 2 विकेट लिए, जबकि वियान मुल्डर और साइमन हार्मर को 1-1 विकेट मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी:मलेशिया-थाईलैंड के बीच मैच शुरू, हाफ टाइम तक स्कोर 0-0; शाम 7 बजे भारत-जापान के बीच मुकाबला
    Next Article
    भारत में ओलिंपिक कराने पर जनता की राय लेगा IOC:मकसद यह जानना कि भारतीयों की इवेंट में रुचि है या नहीं, दिसंबर में सर्वे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment