Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साउथ अफ्रीका दौरे के लिए बांग्लादेश की टेस्ट टीम घोषित:महफिजुल को पहली बार मौका, चार साल बाद मोहम्मद नईम की टेस्ट टीम में वापसी

    9 hours ago

    1

    0

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश ने 16 सदस्यीय टीम घोषित की है। 21 साल के अनकैप्ड ओपनर महफिजुल इस्लाम को पहली बार मौका मिला है, जबकि 27 साल के मोहम्मद नईम की चार साल बाद वापसी हुई है। महफिजुल को अनफिट महमूदुल हसन जॉय और नईम को चोटिल शादमान इस्लाम की जगह टीम में शामिल किया गया है। महफिजुल ने NCL में बनाए 672 रन, एक दोहरा शतक भी लगाया मैमनसिंह डिवीजन के लिए खेलने वाले दाएं हाथ के ओपनर महफिजुल इस्लाम ने नेशनल क्रिकेट लीग (NCL) में 5 मैचों में 74.67 की औसत से 672 रन बनाए हैं। इसमें एक दोहरे शतक समेत तीन शतक शामिल हैं। वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। मुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशर ने कहा कि टीम को एक दाएं हाथ के ओपनर की जरूरत थी। महफिजुल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट और बांग्लादेश इमर्जिंग टीम के मैचों में अपनी योग्यता साबित की है। चार साल बाद मोहम्मद नईम की टेस्ट टीम में वापसी 27 साल के ओपनर मोहम्मद नईम की चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी टेस्ट 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। नईम ने इस सीजन नेशनल क्रिकेट लीग (NCL) की 7 पारियों में 612 रन बनाए हैं। इसमें एक दोहरा शतक और दो शतक शामिल हैं। वे टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। नईम अगस्त में बांग्लादेश-A टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर भी गए थे। वहां उन्होंने तीन पारियों में 72 रन बनाए थे। मुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशर के मुताबिक, घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट और साउथ अफ्रीका दौरे पर उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टीम में शामिल किया गया है। साइड स्ट्रेन के कारण टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे नाहिद राणा बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा साइड स्ट्रेन से उबर रहे हैं। वे फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में रिहैब कर रहे हैं। उन्होंने 90% तीव्रता के साथ गेंदबाजी शुरू कर दी है। मुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशर के मुताबिक, नाहिद 15 नवंबर तक बांग्लादेश लौट सकते हैं। वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे। वनडे सीरीज में उनके खेलने पर बाद में फैसला होगा, जबकि टी-20 सीरीज तक फिट होने की उम्मीद है। सौम्य सरकार और नईम हसन टीम से बाहर चयनकर्ताओं ने सौम्य सरकार और ऑफ स्पिनर नईम हसन को 16 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी है। वहीं, तेज गेंदबाज खालिद अहमद को टीम में शामिल किया गया है। साउथ अफ्रीका की तेज पिचों को देखते हुए बांग्लादेश ने पांच प्रमुख तेज गेंदबाजों को टीम में रखा है। इनमें तस्कीन अहमद, हसन महमूद, शरीफुल इस्लाम, इबादत हुसैन और खालिद अहमद शामिल हैं। साउथ अफ्रीका में 350 रन बना चुके हैं तौहीद हृदय बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद हृदय से भी सीरीज में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उन्होंने अगस्त में बांग्लादेश-A की ओर से खेलते हुए साउथ अफ्रीका में नाबाद 350 रन की पारी खेली थी। यह साउथ अफ्रीका की धरती पर किसी विदेशी बल्लेबाज का सबसे बड़ा फर्स्ट क्लास स्कोर है। इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में भी नाबाद 242 रन बनाए। यह टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के किसी बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। बांग्लादेश की टेस्ट टीम नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तंजीद हसन, मोहम्मद नईम, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदय, जाकेर अली, ताइजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, शरीफुल इस्लाम, इबादत हुसैन, खालिद अहमद और महफिजुल इस्लाम। -------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से फर्ग्यूसन और टिकनर बाहर:हेनरी तीसरा मैच नहीं खेलेंगे, 5 खिलाड़ी टेस्ट तैयारी के लिए टीम छोड़ेंगे भारत के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के बाकी मुकाबलों से न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर बाहर हो गए हैं। वहीं, मैट हेनरी मंगलवार को हैमिल्टन में होने वाला तीसरा वनडे नहीं खेलेंगे। चोट से उबर रहे हेनरी चौथे वनडे से वापसी कर सकते हैं। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिषेक शर्मा ने दिया अपनी टीचर को सरप्राइज:चौंककर बोलीं- ओह माय गॉड; गले लगाया, अमृतसर में अचानक प्ले स्कूल पहुंचे थे क्रिकेटर
    Next Article
    भारत-A और न्यूजीलैंड-A का तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ा:तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी गई; बुमराह-प्रसिद्ध को नहीं मिला गेंदबाजी का मौका

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment