Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अभिषेक शर्मा ने दिया अपनी टीचर को सरप्राइज:चौंककर बोलीं- ओह माय गॉड; गले लगाया, अमृतसर में अचानक प्ले स्कूल पहुंचे थे क्रिकेटर

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में अभिषेक अपने बचपन की टीचर से मिलने पहुंचे हैं। कमाल की बात यह है कि अभिषेक अपनी टीचर से मिलने अचानक पहुंच गए थे। अभिषेक के अचानक पहुंचने से टीचर भी सरप्राइज हो गईं और उनकी मुंह से निकल गया- ओ माय गॉड, अभिषेक! अभिषेक अपनी टीचर के गले लगे। इसके बाद उन्होंने कुछ समय टीचर के प्ले स्कूल में ही बिताया। इस वाकये की CCTV फुटेज उस टीचर ने ही प्ले स्कूल के पेज पर शेयर की है। उसके साथ लिखा है- सच्ची सफलता का असली मतलब अभिषेक ने याद दिलाया। टीचर ने पोस्ट के साथ ये बातें लिखीं लोग सोशल मीडिया पर तारीफ कर रहे अभिषेक शर्मा के इस अंदाज को देखकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाला यह खिलाड़ी असल जिंदगी में भी अपने संस्कारों से लोगों का दिल जीत रहा है। टीचर बोलीं- मुझे बातें हाईलाइट नहीं करनी हमने अभिषेक शर्मा की टीचर कशिश खन्ना से फोन पर मैसेज के जरिए बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने अपनी जानकारी हाईलाइट न करने की गुजारिश की। उन्होंने अपने और अभिषेक के बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीसरे वनडे के बाद टीम के साथ सिर्फ गंभीर रुकेंगे:बैटिंग-बॉलिंग कोच टेस्ट टीम से जुड़ेंगे; अर्शदीप-गुरनूर वनडे सीरीज के बाद न्यूजीलैंड में रुकेंगे
    Next Article
    साउथ अफ्रीका दौरे के लिए बांग्लादेश की टेस्ट टीम घोषित:महफिजुल को पहली बार मौका, चार साल बाद मोहम्मद नईम की टेस्ट टीम में वापसी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment