Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सऊदी अरब में 2 नागरिकों को मृत्युदंड पर Bangladesh ने मांगी विस्तृत जानकारी

    16 hours ago

    1

    0

    बांग्लादेश ने अपने दो नागरिकों को सऊदी अरब के मक्का क्षेत्र में मृत्युदंड दिए जाने के मामले में विस्तृत जानकारी मांगी है। स्थानीय मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई। सऊदी अरब से बांग्लादेश के नागरिकों के खिलाफ लगाए गए आरोपों, अदालत के फैसलों, मृत्युदंड के तरीके और मुकदमे के दौरान उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध कराए जाने से संबंधित जानकारी देने को कहा गया है।बांग्लादेश के अखबार ‘प्रथम आलो’ में शनिवार को प्रकाशित एक खबर के अनुसार, जेद्दा स्थित बांग्लादेश के महावाणिज्य दूतावास ने 19 अक्टूबर को मक्का में सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय की शाखा को एक राजनयिक पत्र भेजकर छह सवालों के जवाब मांगे हैं। खबर के मुताबिक, जेद्दा में बांग्लादेश के महावाणिज्य दूत ने उसी दिन एक बैठक के दौरान सऊदी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष भी यह मामला उठाया। मक्का की एक मस्जिद के भीतर ‘‘अशोभनीय कृत्य’’ करने के दोषी ठहराए जाने के बाद बांग्लादेश के दो नागरिकों - एक पुरुष और एक महिला - को 14 अक्टूबर को मृत्युदंड दिया गया था।खबर के अनुसार, राजनयिक पत्र में कथित अपराधों का विवरण, उनके घटित होने की तारीख और स्थान, दोनों नागरिकों की गिरफ्तारी की तारीख तथा अदालत के फैसलों की प्रमाणित प्रतियां मांगी गई हैं। पत्र में यह भी पूछा गया है कि मौत की सजा सिर कलम करके दी गई या किसी अन्य तरीके से। इसके अलावा इस बारे में भी जानकारी मांगी गई है कि दोनों के शवों को कहां रखा गया है और क्या उन्हें बांग्लादेश भेजा जाएगा या सऊदी अरब में ही दफना दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PHP लैंग्वेज में गंभीर सुरक्षा खामी का खुलासा, 70 फीसदी वेबसाइट पर साइबर हमले का खतरा
    Next Article
    Om Birla की रूसी संसद के अध्यक्ष Vyacheslav Volodin से मुलाकात, भारत-रूस संबंधों पर हुई चर्चा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment