Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ईरानी ड्रोन अटैक:ट्रम्प बोले- अमेरिकी तुरंत मिडिल ईस्ट छोड़े; ईरान में अब तक 742 मौतें, इनमें 176 बच्चे

    4 hours ago

    1

    0

    इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग का आज चौथा दिन है। इस बीच ईरान से आए दो ड्रोनों ने सऊदी अरब के रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकियों से मिडिल ईस्ट से जल्द-जल्द से निकलने को कहा है। ट्रम्प ने कहा है कि ईरान पर अभी सबसे बड़ा हमला बाकी हैं। उन्होंने सोमवार को व्हाइट हाउस में दिए बयान में कहा कि ईरान से जंग 4-5 हफ्ते चल सकती है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इससे ज्यादा समय तक भी अभियान जारी रहेगा। ट्रम्प के मुताबिक अमेरिकी सेना अभी ईरान में बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई कर रही है। अमेरिका के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है और उसका इस्तेमाल किया जा रहा है। ट्रम्प ने कहा है कि ईरान ने परमाणु कार्यक्रम दोबारा शुरू न करने की अमेरिकी चेतावनी को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम खतरा बन रहा था। ईरान में 742 की मौत, 750 घायल अल-जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। इस दौरान शुरुआती 30 घंटे में 2000 से ज्यादा बम गिराए गए हैं। इनमें अब तक 742 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें 176 बच्चे हैं। 750 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 28 फरवरी को शुरू हुई इस लड़ाई के पहले दिन हुई बमबारी में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। इसके अलावा रविवार को 3 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 5 तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मीन राशि
    Next Article
    जलते अंगारों के बीच से निकला पंडा, VIDEO:25 फीट ऊंची लपटें, शरीर बिल्कुल झुलसा नहीं; ​​​​​​मथुरा में विदेशी बोले- जिगर चाहिए

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment