Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सऊदी में होटल निवेश का झांसा देकर ठगे 10 लाख:सहारनपुर में 13.50 लाख रुपए लौटाने का दिया था चेक, तीन घंटे तक बनाया बंधक

    5 hours ago

    1

    0

    सऊदी अरब में होटल लीज पर लेकर निवेश कराने के नाम पर 10 लाख रुपए लेने और 3.50 लाख रुपए मुनाफे समेत 13.50 लाख रुपए वापस नहीं करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने थाना मंडी क्षेत्र के चार लोगों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है। पीड़ित ने रकम वापस मांगने पर उसे और उसके साथ आए लोगों को मदरसे में करीब तीन घंटे तक बंधक बनाया और जान से मारने की धमकी दी। थाना मंडी क्षेत्र की मदनपुरी कॉलोनी निवासी काशिफ सिद्दीकी ने 19 अगस्त 2026 को एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में हिफजुर्रहमान, उसके पिता मो.युसूफ, मो.यूनूस और दो अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। काशिफ के मुताबिक, आरोपी सईद कॉलोनी, कलसिया रोड क्षेत्र के रहने वाले हैं और इस्लाह-ए-मिल्लत मदरसे के संचालन एवं अध्यापन से जुड़े हैं। होटल में निवेश का दिया था झांसा काशिफ का आरोप है कि जनवरी 2026 में आरोपियों ने उससे संपर्क कर बताया कि सऊदी अरब में एक होटल किराए या लीज पर लिया जा रहा है। इसमें 10 लाख रुपए निवेश करने पर 5-6 महीने में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिया गया। होटल से संबंधित दस्तावेज और फोटो भी दिखाए गए। आरोपियों ने उसके मित्र मो.उस्मान से भी करोड़ों रुपए निवेश कराने और मुनाफा देने की बात कही थी। पीड़ित के अनुसार उसने उस्मान अलीम की मौजूदगी में दो बार में कुल 10 लाख रुपए आरोपियों को दे दिए। करीब पांच महीने बाद रकम और मुनाफा मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगे। 13.50 लाख का चेक देने का दावा शिकायत के अनुसार, लगातार तकाजा करने पर 19 मई 2026 को लिखित अनुबंध किया गया और भारतीय स्टेट बैंक का 19 जुलाई 2026 का 13.50 लाख रुपए का चेक दिया गया। चेक पर हिफजुर्रहमान के हस्ताक्षर होने का दावा किया गया है। आरोप है कि भुगतान की तारीख से पहले ही आरोपियों ने खाते में पर्याप्त रकम नहीं होने की बात कहते हुए चेक बैंक में जमा न करने को कहा। मदरसे में बुलाकर बंधक बनाने का आरोप काशिफ के मुताबिक 25 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे उसे मदरसे में बुलाया गया। वह उस्मान, आलिम और अन्य परिचितों के साथ पहुंचा। आरोप है कि वहां 10-15 लोग पहले से मौजूद थे। बाद में करीब 30-35 और लोगों को बुलाया गया और काशिफ व उसके साथियों को मदरसे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया गया। शिकायतकर्ता ने करीब तीन घंटे तक गाली-गलौज, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बाहर निकलवाया। काशिफ ने आरोपियों पर निवेश, उमराह और टिकट के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपए लेने तथा फर्जी दस्तावेज तैयार करने का भी आरोप लगाया है। उसने एसएसपी से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई और 13.50 लाख रुपए बरामद कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में रॉन्ग साइड स्विफ्ट से हादसा, सर्राफ की मौत:दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था, कर्मचारी घायल
    Next Article
    बेटी की कनपटी पर तमंचा सटाकर मार दी गोली:पीलीभीत में नशे का विरोध करने पर पिता ने की हत्या, प्रधान समेत 4 हत्याओं में जा चुका जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment