Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी की कनपटी पर तमंचा सटाकर मार दी गोली:पीलीभीत में नशे का विरोध करने पर पिता ने की हत्या, प्रधान समेत 4 हत्याओं में जा चुका जेल

    10 hours ago

    1

    0

    यूपी के पीलीभीत में पिता ने अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। बेटी ने शराब पीने और गाली–गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने तमंचे से सिर में गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता पुराना अपराधी है। पहले भी गांव के प्रधान समेत 4 लोगों की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। तीन महीने पहले ही जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया था। बेटी की हत्या के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। आरोपी का भाई वर्तमान में गांव का प्रधान है। घटना जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र की है। तस्वीरें देखिए- अब पूरा मामला जानिए– बीसलपुर तहसील क्षेत्र के रामपुरा नौगावां गांव का रहने वाला अजय पाल गंगवार (45) अपने परिवार के साथ गांव में रहता है। वह शराब का लती था और आए दिन शराब पीकर घर आता और पत्नी–बच्चों से मारपीट करता था। पत्नी श्वेता गंगवार ने बताया– शुक्रवार शाम करीब 6 बजे अजय शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और गाली–गलौज करने लगा। बड़ी बेटी अंशिका (20) ने इसका विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गया। विवाद बढ़ने पर अजय ने तमंचा निकालकर बेटी अंशिका के कनपटी पर सटाकर फायर कर दिया। गोली अंशिका के दिमाग को चीरते हुए पार हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी तमंचा तान दिया और सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अंशिका को परिजन आनन–फानन में अस्पताल ले जाने लगे, पर बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर बीसलपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पत्नी की तहरीर पर FIR, तीन टीमें गठित सीओ राहुल पांडे ने बताया– पत्नी की लिखित शिकायत पर अजय पाल के खिलाफ बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। पुलिस जंगल, देवहा नदी की पटरी और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बीए की छात्रा थी अंशिका परिजनों ने बताया– अंशिका बीए की छात्रा थी। वह 4 भाई–बहनों में सबसे बड़ी थी। प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कर रही थी। मां ने बताया– अंशिका पढ़ाई में काफी होशियार थी। नाबालिग उम्र में हत्या के मामले से जुड़ा रहा है आरोपी सीओ राहुल देव ने बताया– अजय पाल गंगवार पुराना पेशेवर अपराधी है उसके खिलाफ हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2008 में अजय पर गांव के तत्कालीन प्रधान जानकी प्रसाद की हत्या का आरोप लगा था। उस समय उसकी उम्र नाबालिग बताई गई थी। इसके बाद देवहा नदी की पटरी से गुजरने वाले लोगों से अवैध वसूली के आरोप भी उस पर लगे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वीरेंद्र और छोटेलाल की हत्या के मामलों में भी उसका नाम सामने आया था। वर्ष 2025 में जमीन विवाद में सुरेश की हत्या के मामले में भी अजय का नाम सामने आया था। पुलिस उसके अन्य पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और संबंधित मामलों की भी जांच कर रही है। तीन महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था, पूरे गांव में डर पुलिस के मुताबिक– अजय करीब तीन महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। उसका भाई सुरेंद्र गंगवार रामपुरा नौगावां गांव का वर्तमान प्रधान है। आरोपी की पुरानी आपराधिक छवि के कारण गांव में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। पुलिस के पहुंचने के बाद भी कई ग्रामीण अपने घरों से बाहर नहीं निकले। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ राहुल देव ने बताया– युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी पिता अजय पाल पुराना अपराधी है। गांव के प्रधान समेत 4 लोगों की हत्या के अलग–अलग मामलों में जेल जा चुका है। तीन महीने पहले ही जमानत पर छूटकर बाहर आया था। आरोपी अजय पाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए- यूपी के रहने वाले इनकम टैक्स अफसर की सोते-सोते मौत:दरवाजा तोड़कर घुसी मध्य प्रदेश पुलिस, पत्नी-भाई सरकारी टीचर बाराबंकी के रहने वाले सीनियर इनकम टैक्स अफसर की मध्य प्रदेश में गुरुवार रात मौत हो गई। उनकी बंद कमरे में लाश मिली। वह कटनी जिले में पोस्टेड थे। वहीं विभाग के गेस्ट हाउस में रुके हुए थे। अफसर के शरीर पर चोट के निशान या कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना माधवनगर के बरगवां की है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सऊदी में होटल निवेश का झांसा देकर ठगे 10 लाख:सहारनपुर में 13.50 लाख रुपए लौटाने का दिया था चेक, तीन घंटे तक बनाया बंधक
    Next Article
    फर्रुखाबाद में करंट की चपेट में आकर युवक की मौत:गंगा स्नान को जा रहे थे, 11हजार की टूटी लाइन की चपेट में आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment