Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सावन के सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:चित्रकूट में भक्तों ने किया भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, जयघोष से गूंज उठा मंदिर

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही रामघाट सहित विभिन्न मंदिरों और शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्त पहुंचने लगे। इस दौरान पूरा धर्मनगरी 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। रामघाट स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। भक्तों ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। महाराजेंद्र नाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे। भक्तों को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराए गए, जिससे व्यवस्था बनी रही। रामघाट पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। भरत दिंगबर मंदिर के महंत दिव्य जीवन दास ने बताया कि सावन पर्व पर दूर-दूर से श्रद्धालु चित्रकूट आते हैं। वे मंदाकिनी, गोदरी और अनसूया सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। इसके अतिरिक्त, ऋषियन आश्रम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पूरे चित्रकूट में दिनभर धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में बदइंतजामी के बीच गोवंश:6 महीने से खराब पंखे, बारिश में टपकता टीनशेड; स्टोर रूम में मिला सड़ा भूसा
    Next Article
    कौशांबी में बारिश से कच्चा मकान ढहा:पानी भरने जा रही गर्भवती महिला मलबे में दबी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment