Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निर्माणाधीन नाले की गिट्टी से हादसा, VIDEO:बाइक से आ रहा युवक कार से टकराकर पहिए के नीचे आया, गंभीर घायल

    4 hours ago

    1

    0

    इटावा शहर के व्यस्त रामलीला रोड पर नाला निर्माण के दौरान फैली गिट्टी ने रविवार रात करीब 9 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। बाइक सवार दो युवक गिट्टी पर फिसलकर सामने से आ रही कार से टकरा गए और घायल हो गए। पूरी घटना मौके पर मौजूद एक युवक के मोबाइल में कैद हो गई, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और जिम्मेदार ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। रामलीला रोड शहर का मुख्य और अत्यंत व्यस्त मार्ग है। यहां इन दिनों नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते सड़क पर गिट्टी और अन्य सामग्री बिखरी पड़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से सड़क की सफाई नहीं कराई गई, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। और हर रोज हादसे हो रहे हैं। रविवार रात करीब 9 बजे एक युवक सड़क की बदहाल स्थिति का वीडियो बना रहा था। उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक बाइक पर दो युवक गिट्टी पर फिसल गए। असंतुलित होकर वह सामने से आ रही कार से टकरा गए और सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोटें, समय पर पहुंची मदद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवकों के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। गिरते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। समय रहते उपचार मिल जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि अगर सड़क की समय पर सफाई कराई जाती और सुरक्षा इंतजाम किए जाते तो यह हादसा नहीं होता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक डिवाइडर से टकराया, शॉर्ट सर्किट से लगी आग:थाना प्रभारी ने केबिन में फंसे ड्राइवर को सूझबूझ से बचाया
    Next Article
    स्ववित्तपोषित कॉलेजों को पोर्टल पर अनिवार्य पंजीकरण का निर्देश:जनवरी 2026 का डेटा अपलोड करें, समय पर सूचना न देने वाले संस्थानों पर जताई गई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment