Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सायमा बोली- मेरा पति जल्लाद था, पुलिस का शुक्रिया:अगर वो जिंदा रहता तो मुझे और बच्चों को मार डालता, एनकाउंटर में मारा गया

    3 hours ago

    1

    0

    'मेरा पति जल्लाद था, वो मुझे और मेरे बच्चों को बहुत मारता-पीटता था। वह मेरे बच्चों की गर्दन पर चाकू रखकर मुझे ब्लैकमेल करता था। दो दिन से मेरा रोजा था, मुझे कुछ खाने को भी नहीं दिया था। मेरे पति को एनकाउंटर में पुलिस ने मार दिया। इसके लिए शुक्रिया। पुलिस उसे नहीं मारती तो वह मुझे और मेरे बच्चों को मार देता।' ये कहना है एनकाउंटर में ढेर हुए अफसर की पत्नी सायमा का। उसने बताया कि मैं रोजे से थी। मेरी मां ने मुझे बुलाया था कि घर पर आकर रोजा खोल लेना, तभी मेरे पति अफसर खान उर्फ बौरा ने मेरी मां और मुझे मारा। खुशलोक हॉस्पिटल में भर्ती सायमा की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जब पता चला कि उसके पति का एनकाउंटर हो गया है, तो उसके चेहरे पर राहत के भाव थे। उसने कहा- अल्लाह का शुक्र है, अब मेरे बच्चे और हम सब सुरक्षित रहेंगे। सायमा ने कहा- 9 साल के जुल्म का अंत हुआ सायमा ने बताया कि मेरी शादी 2017 में हुई थी, तब से आज तक मैं एक भी दिन खुश नहीं रही। मेरा पति अफसर उर्फ बौरा मुझे और बच्चों को आए दिन बेरहमी से पीटता था। वह काम तो करता था, लेकिन पैसे दबाकर रखता था। हमें कुछ नहीं देता था। मेरी मम्मी मेरा ख्याल रखती थीं तो वह उनसे भी जलता था। इससे पहले उसने मेरे पिता के सिर पर हमला किया था, उनके सिर में आज भी चोट का निशान हैं। रविवार को उसने मुझ पर तमंचा तान दिया था, जिसकी शिकायत मैंने इज्जतनगर थाने में की थी। 2022 में भी मैंने घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुझे पता चला था कि उसने अपने मामा की भी हत्या की थी, पर मुझे लगा शायद शादी के बाद सुधर जाएगा। लेकिन वह सुधरने के बजाय जल्लाद बन गया। वह अक्सर बच्चों की गर्दन पर छुरी रख देता था। मेरे सास-ससुर नहीं हैं, जेठ-जेठानी बस दिखावे के लिए डांटते थे, लेकिन अंदर से उसी का साथ देते थे। पंचायत में बात करने बुलाया और चाकुओं से कर दिया हमला उसने बताया कि दो दिन से घर में खाना नहीं बना था, मैं रोजे से थी। मम्मी ने इफ्तार के लिए घर बुलाया था। अगले दिन उसने फोन किया कि कुछ बात करनी है। मैंने मना कर दिया तो वह मेरे चाचा के घर पहुंच गया। चाचा-चाची ने कहा कि वह सिर्फ बात करना चाहता है, तुम आ जाओ। मैं अपने भाई और मां के साथ वहां पहुंची। वहां पहुंचते ही वह गाली-गलौज करने लगा। जब मेरा भाई उस पर हावी होने लगा, तो उसने अचानक हमला कर दिया। उसने बड़ी तरकीब से चाकू छिपा रखा था। पहले उसने मेरे भाई को मारा, फिर मुझ पर वार किया और फिर मेरी मां को गोद डाला। मेरे चाचा लोग देखते रह गए, जब मेरा खून निकला तब उन्हें समझ आया कि उसने चाकू मार दिया है। मुझे नहीं पता था कि वह कत्ल के इरादे से आया है। अब वह मर गया तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, कम से कम मेरे बच्चे तो सुरक्षित हैं। सायमा के सीने और पेट में गहरी चोट खुशलोक हॉस्पिटल के डॉक्टर विनोद पगरानी ने सायमा की स्थिति पर जानकारी देते हुए बताया कि सायमा की हालत अभी गंभीर है। उसके सीने और पेट में चाकू के गहरे घाव हैं। हमारे गैस्ट्रो सर्जन और डॉक्टरों की टीम उसका लगातार इलाज कर रही है। फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती इंटरनल ब्लीडिंग को पूरी तरह नियंत्रित करना है। जब वह इस स्थिति में आ जाएगी कि ऑपरेशन किया जा सके, तब उसे ओटी (OT) में लिया जाएगा। फिलहाल उसे वेंटिलेटर पर नहीं रखा गया है, लेकिन जान का खतरा बना हुआ है। SSP बोले- डबल मर्डर के आरोपी ने घेराबंदी देख पुलिस पर फायरिंग की एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सोमवार को इज्जतनगर के रहपुरा चौधरी में पंचायत के दौरान आरोपी अफसर खान ने अपनी सास आसमा और साले आदिल की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी और पत्नी को मरणासन्न कर दिया था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। एसएसपी के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई थीं। मंगलवार सुबह सहारा ग्राउंड के पास पुलिस ने उसे घेरा। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी अफसर उर्फ बौरा को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से असलहा और कारतूस बरामद किए गए हैं।” सायमा को फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि इस हमले में उसकी मां आसमा और भाई आदिल की मौत हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर पहुंचे काशी:बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, कहा- दुनिया में शांति बनी रही
    Next Article
    मनरेगा भुगतान में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन:हाथ में बैनर लेकर पैदल मार्च कर CDO कार्यालय पहुंचे, धरने पर बैठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment