Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शौचालय योजना ठगी में हवाला कनेक्शन की आशंका:हरियाणा में दो पर केस दर्ज, मुख्य आरोपी फरार, जांच शुरू

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण योजना में ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस पूरे प्रकरण में हवाला के जरिए पैसों का लेन-देन भी हुआ है। इस मामले में हरियाणा के रोहतक में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से यह प्रकरण और उलझ गया है। शिकायत के अनुसार, अभिजीत राय नामक व्यक्ति, जो खुद को योजना का खंड प्रेरक बताता था, गांवों में जाकर गरीब और अनपढ़ लोगों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का लालच देता था। वह ग्रामीणों से आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज एकत्र करता था। लोगों को यह भरोसा दिलाया जाता था कि जल्द ही उनके खातों में शौचालय निर्माण की धनराशि भेज दी जाएगी। आरोप है कि दस्तावेज प्राप्त करने के बाद उन्हीं के आधार पर खातों से पैसे निकाले गए और उनका लेन-देन किया गया। जब ग्रामीणों को अपने खातों में गड़बड़ी का पता चला, तो उन्होंने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया। ग्रामीणों का दावा है कि इसी फर्जीवाड़े के कारण हवाला के जरिए पैसे मंगाए गए, जिसके चलते रोहतक में दो गरीब मजदूरों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, जबकि वे इस पूरे मामले से अनभिज्ञ हैं। मुसहर समाज के लिए आवाज उठाने वाले पप्पू पांडे ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गरीबों को योजनाओं के नाम पर ठगा गया और अब निर्दोष लोग गंभीर मुकदमों में फंस गए हैं, जबकि मुख्य आरोपी अभिजीत राय अभी भी फरार है। पांडे ने प्रशासन से निर्दोषों को राहत देने और असली दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को एक ज्ञापन सौंपा है। जिलाधिकारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और इसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तराई किसान यूनियन ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन:MSP, कर्ज माफी समेत कई मांगों पर कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी
    Next Article
    हाथरस में परशुराम प्रतिमा स्थापना की मांग:सासनी कोतवाली चौराहे पर प्रतिमा की जाए स्थापित, कलेक्ट्रेट पहुंचकर दिया ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment