Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में 1200 बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा:तीन दिन चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, लोगों से की अपील

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूली बच्चों ने एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में लगभग 1200 बच्चे शामिल हुए, जिन्होंने हाथों में तिरंगे लेकर करीब दो किलोमीटर तक पैदल मार्च किया। बच्चों ने क्षेत्रवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। यह यात्रा जिले भर में निकाली जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत प्रत्येक मकान, दुकान, शैक्षणिक संस्थान और अन्य प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना है। यह कार्यक्रम 13, 14 और 15 अगस्त को आयोजित किया जाएगा, ताकि स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाया जा सके और लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत हो। पुवायां इंटर कॉलेज, पुवायां के प्रधानाचार्य जेपी मौर्य ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत हर बच्चा अपने घर पर तिरंगा फहराएगा। उन्हें तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर Tiranga.com पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। शिक्षकों और सभी शैक्षणिक संस्थानों को भी इसी प्रक्रिया का पालन करना होगा। यह तिरंगा यात्रा राजीव चौक से शुरू होकर बंडा रोड होते हुए लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय की। यात्रा के दौरान बच्चों में जबरदस्त जोश और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर में फिर खुले दर्शन पास काउंटर:नित्य दर्शन पास आधार कार्ड के जरिये बन रहे, चढ़ावा चोरी विवाद के बाद हुआ था बंद
    Next Article
    गाजियाबाद में तेज धूप में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस:सुबह से ही उमस भरी गर्मी, अगले 2 दिनों में बारिश की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment