Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद:शादी समारोहों से करता था वारदात, कानपुर का है आरोपी

    7 hours ago

    1

    0

    कौशांबी की कोखराज पुलिस ने शादी समारोहों के बाहर से बाइक चोरी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। आरोपी युवक कानपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। यह गिरफ्तारी 21 फरवरी को कोखराज थाने में दर्ज एक शिकायत के आधार पर हुई। चरवा खुर्द निवासी राजू लाल पुत्र मुन्नू लाल ने बताया था कि वह ककोढ़ा गांव में एक निमंत्रण में गए थे, जहां से उनकी बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के अरेंज बनकट गांव निवासी शिवम पुत्र राम सजीवन को गिरफ्तार किया। शिवम ने पूछताछ में बताया कि उसकी ससुराल कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के फकीर बक्श का पुरवा में है। उसने 21 फरवरी को अपने साथियों के साथ ककोढ़ा गांव में एक शादी समारोह से बाइक चोरी की थी। पुलिस ने सोमवार शाम को आरोपी शिवम को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में 7668 रसोइयों को मानदेय जारी:जनवरी का वेतन और साड़ी के लिए 500 रुपये सीधे खातों में भेजे गए
    Next Article
    राजश्री की फैमिली ड्रामा सीरीज संगमरमर का ट्रेलर रिलीज:कहानी रिश्तों की नाजुक परतों, पारिवारिक टकराव और भावनाओं के संगम को सलीके से पेश करेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment