Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में बाइक फिसलने से दुष्कर्म पीड़िता घायल:नही हो सका मेडिकल परीक्षण, आरोपी पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद हुई थी मौत

    13 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता अपने पति के साथ गुरूवार दोपहर तीन बजे मेडिकल परीक्षण कराने लिए थाने आ रही थी। बारिश होने के कारण बाइक फिसल गई ।जिससे दुष्कर्म पीड़िता घायल हो गई। पट्टी कराने के बाद जब पीड़िता थाने पहुंची तो कांस्टेबल के साथ उसको मेडिकल कालेज लाया गया। जहां देरी से पहुंचने के कारण उसका गुरूवार को भी मेडिकल परीक्षण नही हो पाया। पीड़िता को अब शुक्रवार यानी आज मेडिकल के लिए बुलाया गया है। बता दें कि छह जुलाई की रात आरोपी सौतेले पिता की थाने में तबियत बिगड़ी थी और फिर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। सिंधौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 साल की किशोरी ने थाने में तहरीर देकर पिता पर तीन साल तक दुष्कर्म, तीन बार गर्भपात कराने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस आरोपी को थाने लाई थी। उसी रात करीब 1 बजे आरोपी की थाने में तबियत बिगड़ी, पुलिस उसको सीएचसी लेकर गई। इलाज के बाद उसको राजकीय मेडिकल कालेज रेफर किया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। सात जुलाई को पोस्टमार्टम कराया गया ।जिसमे हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई थी। बुधवार को पीड़िता के ब्यान दर्ज हुए लेकिन उसका मेडिकल परीक्षण नही हो पाया था। पुलिस ने उसको गुरूवार को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया था। गुरूवार की दोपहर करीब तीन बजे दुष्कर्म पीड़िता पति के साथ बाइक से मेडिकल परीक्षण कराने के लिए थाने आने को निकली थी। गांव के बाहर ही बारिश होने के कारण बाइक फिसल गई। जिससे पीड़िता मामूली रूप से घायल हुई। पति उसका इलाज कराकर थाने लाया। पुलिस के साथ पीड़िता मेडिकल कालेज आई। लेकिन देरी होने के कारण उसका मेडिकल परीक्षण नही कराया जा सका। अब पीड़िता को शुक्रवार को बुलाया है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि बाइक फिसलने से पीड़िता घायल हुई थी। देरी होने के कारण उसका मेडिकल नही हो पाया । वहीं इस मामले में मृतक आरोपी की पत्नी ने अपनी बेटी दामाद और अन्य के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दामाद ने बेटी के जरिए दहेज की मांग के लिए आरोप लगाया था। पुलिस उस तहरीर की भी जांच कर रही है। वहीं दुष्कर्म पीड़िता की शादी दो महीने पहले हुई थी। उसने आरोप लगाया था कि उसका सौतेला पिता शादी के बाद भी मायके आने पर उसके साथ दुष्कर्म करता था। मां को पूरी घटना बताई थी लेकिन मां पिता का ही साथ देती थीं। पुलिस इस मामले में मृतक आरोपी की पत्नी से भी पूछताछ कर सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालंधर चोरी कांड का आरोपी बिहार से गिरफ्तार:2,260 रुपए नगद नकद बरामद, देवरिया पुलिस कर रही पूछताछ
    Next Article
    युवक को थप्पड़ मारने पर भाजपा नेत्री की सफाई:भू-माफिया करा रहे हैं 'रेकी, सुल्तानपुर में घर के पास CCTV तक लगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment