Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक घायल:हादसे के बाद दूसरे बाइक सवार से हुई गाली-गलौज, वीडियो

    11 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने एक अन्य बाइक सवार से गाली-गलौज की। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बीती रात थाना रोजा क्षेत्र के लोधीपुर में एक मैरिज लॉन के पास हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने हेलमेट पहना हुआ था। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इसी दौरान वहां एक अन्य बाइक सवार भी रुका। वहां मौजूद कुछ युवकों ने उस बाइक सवार से यह कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी कि उन्हें शक है कि उसी ने घायल युवक को टक्कर मारी है। वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। वीडियो में घायल युवक सड़क पर पड़ा दिख रहा है, जिसने हेलमेट पहना हुआ है। हालांकि, उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में 48 केंद्रों पर गेहूं खरीद होगी:चार एजेंसियों को जिम्मेदारी, पिछले साल से 7 केंद्र कम
    Next Article
    उन्नाव में ओवर हाइट गेज डीसीएम की टक्कर से टूटा:हसनगंज-मोहन मार्ग पर हादसा, केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment