Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में ओवर हाइट गेज डीसीएम की टक्कर से टूटा:हसनगंज-मोहन मार्ग पर हादसा, केस दर्ज

    10 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के हसनगंज-अजगैन-मोहन मार्ग पर नवाई गांव के पास नाले पर लगा ओवर हाइट गेज देर रात एक डीसीएम की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोहे का गेज टूटकर नीचे गिर गया और डीसीएम का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रशासन ने इस मार्ग पर बढ़ते सड़क हादसों और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के उद्देश्य से कुछ समय पहले ओवर हाइट गेज स्थापित कराया था। गेज लगने के बाद से भारी और निर्धारित ऊंचाई से अधिक वाहनों का प्रवेश लगभग बंद हो गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क से प्रतिदिन मौरंग, डस्ट और गिट्टी से लदे ओवरलोड ट्रक और अन्य भारी वाहन गुजरते थे, जिससे सड़क तेजी से जर्जर हो रही थी। बताया जाता है कि लखनऊ-नवाबगंज मार्ग पर लगने वाले टोल टैक्स से बचने के लिए कई वाहन चालक इस वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करते थे। इससे न केवल सड़क पर दबाव बढ़ा, बल्कि दुर्घटनाओं की संख्या में भी वृद्धि हुई। क्षेत्रीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए ओवर हाइट गेज लगवाया था, ताकि भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके। डीसीएम चालक ने संभवतः गेज की ऊंचाई का सही अनुमान नहीं लगाया और सीधे उससे टकरा गया, जिससे गेज का ऊपरी हिस्सा टूट गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन डीसीएम को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त गेज को हटाकर मार्ग को सुचारु कराया। हसनगंज क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि डीसीएम की टक्कर से हाइट गेज टूट गया है और संबंधित वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि गेज को जल्द ही दोबारा स्थापित कराया जाएगा, ताकि ओवरलोड और ओवर हाइट वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण बना रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक घायल:हादसे के बाद दूसरे बाइक सवार से हुई गाली-गलौज, वीडियो
    Next Article
    फिरोजाबाद में महाशिवरात्रि पर रूट डायवर्जन लागू:12 से 15 फरवरी तक कई मार्गों पर भारी वाहन प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment