Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में हत्या के 5 आरोपी फरार:समझौते के लिए परिवार को जान से मारने की धमकी, गिरफ्तारी की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में 13 अगस्त की रात हुई हत्या के मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मृतक का परिवार परेशान है। परिवार ने मंगलवार दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उनका आरोप है कि फरार आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। यह घटना थाना तिलहर क्षेत्र के शावेगपुर गांव की है। 13 अगस्त की रात प्रधान पति सुरेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर 35 वर्षीय सुरेंद्र नामक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। विवाद कच्ची शराब को लेकर हुआ था। पुलिस ने प्रधान पति सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने इस मामले में सुखदेव, वासुदेव और गोविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, मुख्य आरोपी प्रधान सुरेंद्र के साथ सतीश, अमित, दिलीप और वीपी सिंह अभी भी फरार हैं। मृतक का परिवार मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचा और आरोप लगाया कि फरार आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं। वे परिवार को जान से मारने और जानमाल के नुकसान की धमकी दे रहे हैं, ताकि वे मुकदमे में समझौता कर लें। परिवार का कहना है कि आरोपियों की दबंगई के कारण वे घर से निकलने में भी डर रहे हैं। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों की राजनीतिक पहुंच और पैसे के कारण उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। इस स्थिति के कारण पीड़ित परिवार पलायन करने पर मजबूर हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। सीओ तिलहर विदुश सक्सेना ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं और लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ा, अब मिलेंगे 600 रुपए:5 लाख तक कैशलेस इलाज, सीएम योगी ने की कल्याणकारी घोषणाएं
    Next Article
    शराब की दुकान के विरोध में उतरे स्कूली बच्चे:बोले- माहौल खराब हो रहा, मुरादाबाद DM ने कहा- जांच कर ठेका बंद कराएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment