Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शराब की दुकान के विरोध में उतरे स्कूली बच्चे:बोले- माहौल खराब हो रहा, मुरादाबाद DM ने कहा- जांच कर ठेका बंद कराएंगे

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में मंगलवार को रिहायशी इलाके में खुली शराब की दुकान के विरोध में स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने प्रदर्शन किया। हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर बच्चे सड़क पर उतर आए और शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में स्कूल के शिक्षक और बच्चों के पैरेंट्स भी शामिल हुए। हंगामे की सूचना पर डीएम डॉ. राजेंद्र पेसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। बच्चों के हाथों में पोस्टर, शराब की दुकान हटाने की मांग मामला मझोला थाना क्षेत्र की एकता कॉलोनी का है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और महिलाएं शराब की दुकान के विरोध में सड़क पर उतर आए। बच्चों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में स्कूल के शिक्षक और बच्चों के पैरेंट्स भी शामिल हुए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में शराब की दुकान होने से आए दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। महिलाओं ने कहा कि शराब की दुकान के कारण उन्हें और बच्चियों को घर से निकलने में परेशानी होती है। इससे इलाके का माहौल भी खराब हो रहा है। बच्चों और महिलाओं की भीड़ देख खुद डीएम पहुंचे प्रदर्शन की सूचना मिलते ही डीएम डॉ. राजेंद्र पेसिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बच्चों और महिलाओं की भीड़ को देखते हुए डीएम ने खुद लाउडस्पीकर संभाला और प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं और मामले को गंभीरता से लेने का भरोसा दिया। डीएम ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया। जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मझोला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। मंडी समिति चौकी प्रभारी आनंदपाल सिंह भी प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन डीएम और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि शराब की दुकान को लेकर मिली शिकायतों की नियमानुसार जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद बच्चे और महिलाएं शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त कर दिया। डीएम डॉ. राजेंद्र पेसिया ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में हत्या के 5 आरोपी फरार:समझौते के लिए परिवार को जान से मारने की धमकी, गिरफ्तारी की मांग
    Next Article
    पीआरडी जवानों को 5 लाख कैशलेस चिकित्सा सुविधा:मुख्यमंत्री ने ड्यूटी भत्ता 500 से बढ़ाकर 600 रुपए किया, अमेठी में कार्यक्रम लाइव देखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment