Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तस्वीरों में देखें काशी की महाशिवरात्रि:45 घंटे बाबा विश्वनाथ देंगे भक्तों को दर्शन, धूमधाम से निकाली शिवबारात

    2 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धर्मनगरी वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार की सुबह से ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। मंदिर के सभी प्रवेश द्वारों पर करीब चार किलोमीटर से भी लंबी लाइनें देखी गईं। मंदिर कॉरिडोर, आसपास की गलियों, घाटों और मुख्य सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। 45 घंटे तक स्पर्श दर्शन बंद मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए महाशिवरात्रि पर्व पर 45 घंटे तक स्पर्श दर्शन (प्रत्यक्ष शिवलिंग स्पर्श) पर रोक लगा दी है। मंदिर के एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। शिव बारात में दिखा अलौकिक दृश्य महाशिवरात्रि के अवसर पर जहां एक ओर लाखों श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए कतारों में खड़े रहे, वहीं दूसरी ओर भगवान शिव की पारंपरिक बारात में भी भारी संख्या में लोग शामिल हुए। बुधवार को भगवान शिव की पारंपरिक बारात तिलभांडेश्वर मंदिर से धूमधाम के साथ निकाली गई।बारात के दौरान भगवान शिव का विधिवत परिछावन किया गया। दूल्हे के रूप में सजे महादेव को मां पार्वती से विवाह के लिए प्रतीकात्मक रूप से विदा किया गया। देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु इस दिव्य आयोजन के साक्षी बने और स्वयं को बाराती के रूप में शामिल किया। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरी काशी नगरी गूंज उठी। सड़कों पर उमड़ी भीड़, रंग-बिरंगी झांकियां और भक्तों का उत्साह शहर को एक अलग ही आध्यात्मिक स्वरूप दे रहा था। अब देखें तस्वीर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा विधायक ने शिव मंदिर में किया जलाभिषेक:महाशिवरात्रि पर क्षेत्र की खुशहाली और तरक्की की कामना
    Next Article
    शाहजहांपुर में कांवड़ियों की बाइक स्लिप, तीन घायल:टक्कर मारने वाले का पीछा करते समय हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment