Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में मंत्री ने सपा पर साधा निशाना:कहा- शंकराचार्य पर लाठी चलाने वाले योगी सरकार पर सवाल नहीं उठा सकते

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप का पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की और 42 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। मीडिया से बातचीत में प्रभारी मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की गई। उत्तर प्रदेश में अयोध्या, काशी, मथुरा और प्रयागराज जैसे तमाम धार्मिक स्थानों को सुसज्जित किया गया है। उन्होंने जोर दिया कि जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे तपस्वी हों, उनके नेतृत्व वाली सरकार में किसी साधु, संत या सामान्य व्यक्ति के साथ अभद्रता का सवाल ही पैदा नहीं होता। इस बार प्रयागराज माघ मेले में 21 करोड़ लोगों की रिकॉर्ड उपस्थिति दर्ज हुई। सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी थी कि श्रद्धालुओं को किसी भी अप्रिय घटना से बचाया जाए। कश्यप ने स्पष्ट किया कि यदि पुलिस ने किसी शंकराचार्य जी से रास्तों से हटने का आग्रह किया था, तो वह शासन की आवश्यकता थी। इसका यह बिल्कुल मतलब नहीं है कि सरकार किसी साधु के खिलाफ है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश और प्रदेश के लोग सपा के बारे में जानते हैं। इसी समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं और राम के अस्तित्व को नकारा था। मंत्री ने आगे कहा कि जिस संत और शंकराचार्य की बात की जा रही है, उन्हीं पर इसी पार्टी ने लाठियां चलवाई थीं। जिस मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य पर लाठियां चलवाई हों, वह योगी सरकार पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं रखता। प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने एक शिलापट का अनावरण कर जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण भी किया। इस कार्य पर कुल 59.92 लाख रुपये की लागत आई है।लोकार्पण के बाद मंत्री ने छात्रावास में रह रहीं छात्राओं से बातचीत की और उनकी सुविधाओं व समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। मंत्री ने सीएसआर फंड से नवनिर्मित लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। लाइब्रेरी को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित और वातानुकूलित बनाया गया है, जिसमें कंप्यूटर, पुस्तकें और ठंडे पेयजल के लिए फ्रीजर की व्यवस्था की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा पुलिस ने भाई का हत्यारोपी पकड़ा:बोला- बात-बात पर मारने की देता था धमकी, इसलिए मार दिया
    Next Article
    झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने खेली होली, VIDEO:एक-दूसरे को गुलाल लगाया, बोले- अब छुटि्टयों के बाद पढ़ने आएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment