Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा पुलिस ने भाई का हत्यारोपी पकड़ा:बोला- बात-बात पर मारने की देता था धमकी, इसलिए मार दिया

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में शराब पीकर सिर में लोहे का पाइप रॉड मारकर अपने बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। झगड़े में वादिया के देवर संतोष उर्फ सत्तो ने वादिया के पति के सिर में लोहे की पाइप से जानलेवा हमला किया था। जिसमें वादिया के पति गंभीर रूप से घायल हो गया, और उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी घर से फरार हो गया। इसके बाद थाना ट्रांस यमुना पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर पुलिस ने संतोष हरदोनिया गेस्ट हाउस के पास 60 फुटा रोड़ से गिरफ्तार कर लिया। एक ही मकान में रहते थे पूछताछ में आरोपी ने बताया-अभियुक्त और उसका मृतक भाई एक ही मकान में रहते है। भाई आपराधिक प्रवृति का था व थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था। जो आये दिन घर वालो के साथ व बाहर के लोगों से झगडा करता था, तथा वह बात-बात पर अभियुक्त को मारने की धमकी देता रहता था । जिससे वह परेशान रहता था। 23 फरवरी की रात अभियुक्त तथा उसके मृतक भाई ने शराब पी। इसके बाद किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। इस पर अभियुक्त संतोष ने गुस्से में आकर घर से लोहे का पाईप-रॉड लाया और अपने भाई के सिर पर जान से मारने की नियत से उसी लोहे के पाईप राड से प्रहार किया। जिससे अभियुक्त का भाई पडोसी के घर के बाहर गिर गया था और अभियुक्त वहां से लोहे के पाइप-रॉड को साथ लेकर भाग गया था। घटना में प्रयुक्त लोहे के पाइप को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशादेही पर जैन मंदिर के पास खाली पडे काशीराम आवास से बरामद किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेसियों ने ज्योतिर्मठ शंकराचार्य मामले में जांच की मांग की:बलरामपुर में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के नाम सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    शाहजहांपुर में मंत्री ने सपा पर साधा निशाना:कहा- शंकराचार्य पर लाठी चलाने वाले योगी सरकार पर सवाल नहीं उठा सकते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment