Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में पानी की टंकी पर चढ़े तीन युवक:गांव की बदहाली से नाराज, तीन घंटे से अफसरों का इंतजार

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के ताहरपुर गांव में तीन युवक पानी की टंकी पर चढ़ गए। उनका आरोप है कि गांव में विकास नहीं हुआ है, गंदगी और आवारा गौवंश की समस्या है। सुबह 10 बजे टंकी पर चढ़े इन युवकों से बात करने के लिए तीन घंटे बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। ताहरपुर गांव के योगेन्द्र सिंह, प्रभाकर सिंह और अनुज कुमार गांव की अव्यवस्थाओं से परेशान हैं। उनका आरोप है कि गांव में गंदगी फैली है, बारिश होने पर दलदल हो जाती है, जिससे लोगों को निकलने में परेशानी होती है। युवकों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के आसपास पानी भरा रहता है, जिससे बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है। लंबे समय से आवारा गौवंश की समस्या भी बनी हुई है, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। ग्रामीणों ने कई बार इन समस्याओं के समाधान की मांग की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज होकर तीनों युवक टंकी पर चढ़ गए। उनकी मांग है कि पहले गांव की समस्याओं का समाधान किया जाए और आवारा गौवंश को पकड़ा जाए, तभी वे नीचे उतरेंगे। घटना को तीन घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। खुदागंज थाना प्रभारी से उनके सीयूजी नंबर पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। दोपहर 1 बजे के बाद भी तीनों युवक टंकी पर डटे हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत:महिला-बच्चे समेत 3 गंभीर रूप से घायल, एक बाइक नेपाली
    Next Article
    बिना OTP चीफ फार्मासिस्ट के खाते से 2.03 लाख पार:हरदोई में 13 बार में उड़ाए गए रुपये, मैसेज आने पर पता चला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment