Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहरुख बर्थडे पर फैंस से मिले, सिर झुकाकर शुक्रिया कहा:मन्नत के बाहर जश्न का माहौल, बुर्ज खलीफा-सी लिंक में भी खास विश

    13 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का आज 61वां जन्मदिन है। इस बीच शाहरुख मुंबई स्थित अपने घर मन्नत पहुंचे और बालकनी से सिर झुकाकर फैंस को शुक्रिया कहा। हर साल की तरह कई फैंस मन्नत के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे। लॉरेंस गैंग की धमकियां मिलने के बीच मन्नत के बाहर की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। शाहरुख हर साल बर्थडे पर मन्नत की बालकनी के जरिए फैंस से मिलते हैं। हालांकि इस साल मन्नत में रिनोवेशन का काम जारी होने के बावजूद वे फैंस से मिले। वहीं मन्नत की दीवारों में प्रोजेक्टर स्क्रीन के जरिए शाहरुख खान की तस्वीर दिखाई जा रही है। बुर्ज खलीफा में लाइट्स के जरिए भी शाहरुख को बर्थडे की शुभकामनाएं दी गई हैं। शाहरुख खान के बर्थडे पर मन्नत के बाहर की झलक देखिए- देर रात हुए जश्न के बाद अब लगातार शाहरुख के फैंस मन्नत पहुंचकर उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। मुंबई सी-लिंक में दिखाई गई शाहरुख की तस्वीर शाहरुख खान के बर्थडे से पहले ही मुंबई सी-लिंक में उनकी तस्वीर दिखाकर बर्थडे काउंट डाउन किया गया। शाहरुख खान ने खुद X अकाउंट से सी-लिंक की तस्वीर शेयर कर लिखा कि वो इसे देखने के लिए सीक्रेट ड्राइव पर निकले। उन्होंने लिखा, अगर दोस्त हो तो गूगल जेमिनी जैसे। हमेशा इतना प्यार देने के लिए दिल से शुक्रिया। किंग साइज प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। इस फोटो को खिंचवाने के लिए चुपके से ड्राइव पर निकलना पड़ा, हा हा। बुर्ज खलीफा में शाहरुख को दी गई बधाइयां हर साल की तरह इस साल भी शाहरुख खान के बर्थडे पर बुर्ज खलीफा में उनकी तस्वीर के साथ बर्थडे की शुभकामनाएं दी गई हैं। शाहरुख की दुबई में बड़ी फैन फॉलोविंग है, जिसके चलते उन्हें हर साल इस तरह बर्थडे विश किया जाता है। सुरक्षा कारणों से पिछले साल मन्नत नहीं पहुंचे शाहरुख, फैंस से मांगी थी माफी पिछले साल सिक्योरिटी कारणों से शाहरुख खान मन्नत नहीं पहुंचे। घर में पहले ही रेनोवेशन का काम चल रहा था, जिसके चलते वो अलीबाग शिफ्ट हो चुके थे। उन्होंने सुरक्षा कारणों और क्राउड कंट्रोल न हो पाने का हवाला देते हुए फैंस से माफी मांगी थी। मन्नत में तो शाहरुख फैंस से नहीं मिले, हालांकि उन्होंने पिछले साल बर्थडे पर बांद्रा में फैन मीट-अप रखा। जैसे ही शाहरुख बाहर आए भीड़ बेकाबू हो गई। जब एक फैन ने जबरदस्ती शाहरुख का हाथ पकड़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंदौर में दिलजीत के कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी:तीन स्कूल, मेयर ऑफिस को भी 'खालिस्तानी आर्मी' नाम से ई-मेल भेजा; अमिताभ का बंगला भी टारगेट
    Next Article
    दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो हटाने पर विवाद:भाजपा के ऐतराज के बाद BMC ने हटाया; एक्ट्रेस बोलीं- भलाई का जमाना नहीं रहा

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment