Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो हटाने पर विवाद:भाजपा के ऐतराज के बाद BMC ने हटाया; एक्ट्रेस बोलीं- भलाई का जमाना नहीं रहा

    7 hours ago

    1

    0

    बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने अपने पेज से दीया मिर्जा का दिवाली पर पटाखे न फोड़ने की अपील वाला वीडियो हटा दिया है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम की आपत्ति के बाद BMC प्रशासन ने रविवार को यह वीडियो सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया। वीडियो हटाए जाने के बाद दीया मिर्जा ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि एयर पॉल्यूशन पब्लिक हेल्थ का मामला है और यह वीडियो बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत जनहित में बनाया गया था। भाजपा की आपत्ति के बाद BMC ने हटाया वीडियो मामले की शुरुआत मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर किए गए एक पोस्ट से हुई। उन्होंने बीएमसी के आधिकारिक अकाउंट को टैग करते हुए लिखा कि हमें दिवाली मनाने के तरीके पर किसी से सीख की जरूरत नहीं है। इसके कुछ ही घंटे बाद बीएमसी प्रशासन ने दीया मिर्जा के संदेश वाला वीडियो अपने एक्स और इंस्टाग्राम पेज से हटा दिया। हालांकि, बीएमसी ने इसी अभियान के तहत जारी किए गए माधुरी दीक्षित और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बरकरार रखा है। दीया मिर्जा बोलीं- भलाई का जमाना नहीं रहा वीडियो हटाए जाने पर अभिनेत्री दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उन्होंने इस अभियान के लिए बीएमसी से कोई फीस नहीं ली थी। उन्होंने निराशा जताते हुए कहा कि भलाई का जमाना नहीं रहा। बीएमसी ने जनहित में मुझसे जो वीडियो रिकॉर्ड करवाया है, उसकी किसी को आलोचना क्यों करनी चाहिए? वायु प्रदूषण चिंता का विषय है और प्रदूषण कम करने के सभी प्रयासों का स्वागत किया जाना चाहिए। वहीं, मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दीया मिर्जा ने नर्मदा प्रोजेक्ट, समान नागरिक संहिता (UCC) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों का हमेशा विरोध किया है। उन्होंने आगे कहा रितु तावड़े दीया मिर्जा का विरोध लगातार हिंदुत्व के खिलाफ रहता है। मेयर ने कहा कि बीएमसी ने उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया है। बीएमसी ने सेलेब्स के साथ मिलकर वीडियो तैयार किए थे मुंबई में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने आतिशबाजी पर दिशानिर्देश जारी किए थे। हाईकोर्ट के निर्देशों के पालन में बीएमसी ने सार्वजनिक सड़कों, गलियों और फुटपाथों पर पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह रोक लगाई है। इसी जागरूकता अभियान के तहत बीएमसी ने मशहूर हस्तियों के साथ मिलकर वीडियो तैयार किए थे, जिसमें नागरिकों से पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाने और शोर व वायु प्रदूषण से बचने की अपील की गई थी। विपक्ष बोला- बीएमसी भाजपा के दबाव में काम कर रही बीएमसी के इस फैसले पर शिवसेना (UBT) और मनसे ने सत्ताधारी दल पर हमला बोला है। शिवसेना (UBT) प्रवक्ता और पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने सवाल उठाया कि क्या बीएमसी प्रशासन भाजपा के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नागरिक निकाय को सांप्रदायिक एजेंडे के आगे नहीं झुकना चाहिए था। वहीं भाजपा मंत्री नितेश राणे ने दीया मिर्जा की आलोचना करते हुए कहा कि वे केवल दिवाली पर नसीहत देती हैं, जबकि दूसरे त्योहारों पर मौन रहती हैं। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात करेंगे। ये खबर भी पढ़ें दिल्ली-NCR में दीपावली पर सिर्फ ग्रीन पटाखे फोड़ सकेंगे:अस्पताल-वृद्धाश्रम जैसे साइलेंस जोन में रोक, सुप्रीम कोर्ट ने लगातार दूसरे साल परमिशन दी सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर 2026 को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है। पटाखे केवल सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक जलाए जा सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहरुख बर्थडे पर फैंस से मिले, सिर झुकाकर शुक्रिया कहा:मन्नत के बाहर जश्न का माहौल, बुर्ज खलीफा-सी लिंक में भी खास विश
    Next Article
    नोरा फतेही को कोर्ट की फटकार:ठग सुकेश के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश नहीं हुईं, कोर्ट बोला- रवैया ठीक नहीं, हल्के में न लें

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment