Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शहीद शशिकांत तिवारी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण:पुण्यतिथि पर उन्नाव में विधायक पंकज गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में अमर शहीद शशिकांत तिवारी की पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अपने निजी संसाधनों से निर्मित इस प्रतिमा का लोकार्पण कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को आयोजित इस भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, शहीद परिवारों के सदस्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शहीद को नमन किया। शहीद शशिकांत तिवारी शहर के मोहल्ला पूरन नगर के निवासी थे। वह छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए थे। उनकी शहादत के बाद से परिजनों द्वारा लंबे समय से उनकी स्मृति में पार्क और प्रतिमा स्थापित करने की मांग की जा रही थी। कई प्रयासों के बावजूद यह कार्य पूरा नहीं हो पा रहा था। सदर विधायक पंकज गुप्ता के प्रयासों से पूरन नगर के समीप बरवट क्षेत्र में एक पार्क को प्रेरणास्थल के रूप में विकसित किया गया। यहीं पर विधायक ने अपने निजी संसाधनों से शहीद की आदमकद प्रतिमा स्थापित कराई। पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विधायक ने प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस दौरान जनपद के सेवानिवृत्त सैनिकों और शहीद वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया। विधायक पंकज गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि देश की सुरक्षा वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान के कारण ही संभव है। उन्होंने शहीद शशिकांत तिवारी के अमर बलिदान को याद करते हुए कहा कि लंबे समय बाद उनके परिजनों की मांग पूरी कर पाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कार्य में हुई देरी के लिए क्षमा मांगते हुए कहा कि तमाम बाधाओं के बावजूद प्रेरणा स्थल का निर्माण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिला, जिसके लिए वह शहीद परिवारों के आभारी हैं। कार्यक्रम का संचालन "नर सेवा नारायण सेवा" के संस्थापक विमल द्विवेदी ने किया। संयोजन पवन सिंह, प्रदीप सिंह, शहीद के पुत्र देवांश तिवारी और अजय त्रिवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर शहीद की धर्मपत्नी अनीता तिवारी, पूर्व सैनिक ए.के. दीक्षित, आर.के. मिश्रा, जे.के. सिंह, सुबेद शुक्ला, आर.बी. सिंह, शहीद वीरांगना प्रतिमा गौतम, किरण यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति और भावनात्मक श्रद्धा से ओतप्रोत दिखाई दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चर्चित डॉक्टर घनश्याम तिवारी हत्याकांड में दो दोषी करार:सुल्तानपुर कोर्ट 24 मार्च को सुनाएगी सजा, दो आरोपियों की हो चुकी मौत
    Next Article
    भाकियू ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन:शामली जिला अस्पताल में दवाइयों की कमी, डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment