Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य के शिविर के ‘शुद्धिकरण’ का कार्यक्रम टला:प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, आशुतोष ब्रह्मचारी बोले- आगे तय होगी नई तारीख

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में गंगा तट स्थित शिविर स्थल के शुद्धिकरण का प्रस्तावित कार्यक्रम प्रशासन की अनुमति न मिलने के कारण स्थगित कर दिया गया। आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि माघ मेला क्षेत्र में उस शिविर स्थल पर वैदिक विधि से शुद्धिकरण अनुष्ठान किया जाना था, जहाँ उन्होंने आरोप लगाया कि अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में नाबालिग बटुकों के साथ कुकर्म की घटना हुई थी। आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि इस स्थान को पुनः पवित्र करने के लिए गौ-पंचगव्य (दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर) तथा त्रिवेणी के पवित्र जल से वैदिक पूजापद्धति और मंत्रोच्चार के साथ शुद्धिकरण किया जाना प्रस्तावित था। उनके अनुसार शाम चार बजे माघ मेला क्षेत्र में स्थित उसी शिविर स्थल पर यह धार्मिक अनुष्ठान किया जाना था, लेकिन प्रशासन से अनुमति न मिलने के कारण वे वहां नहीं जा सके और कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर इस प्रकार की घटना होने का आरोप है, वह सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था के लिए अत्यंत दुखद है। इसलिए वैदिक विधि से शुद्धिकरण कर उस स्थान की पवित्रता पुनः स्थापित करने का संकल्प लिया गया था। आशुतोष ब्रह्मचारी ने यह भी कहा कि जिन पवित्र मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर अविमुक्तेश्वरानंद गए हैं, वहां भी त्रिवेणी जल और गौ-पंचगव्य से शुद्धिकरण करने की योजना बनाई गई है, ताकि उन स्थलों की पवित्रता बनाए रखी जा सके। इसके साथ ही उन्होंने गौ-संरक्षण के मुद्दे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि गौ माता के नाम पर देश-विदेश से चंदा एकत्र किया जाता है और कई बार इस विषय पर राजनीति भी होती है। उनका कहना था कि जिन राज्यों में खुले तौर पर गौमांस की बिक्री और सेवन होता है, वहां इस विषय पर उतना आंदोलन क्यों नहीं होता। आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण माघ मेला क्षेत्र में प्रस्तावित शुद्धिकरण कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति पर विचार करने के बाद अगली तिथि तय की जाएगी और पूरे प्रकरण से जुड़े तथ्यों को न्यायालय के समक्ष भी रखा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पापा आज ट्रॉफी हाथ में है, आप साथ नहीं हो':क्रिकेटर रिंकू सिंह पिता को याद कर भावुक, मंगेतर प्रिया बोलीं- चैंपियन बनकर निकले
    Next Article
    सड़क पर बिखरे आलू, अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना:सपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर लिखा-भाजपा दल नहीं दलाल, पुलिसकर्मी ने पैर से रौंदे आलू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment