Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिकारपुर बाईपास पर 20 फीट गहरा मैनहोल खुला:15 दिन में दूसरी बार टूटा ढक्कन, नगर पालिका के ईओ बोले- जल्द होगी मरम्मत

    8 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के शिकारपुर बाईपास पर सड़क के बीचो-बीच लगभग 20 फीट गहरा सीवर मैनहोल खुला पड़ा है। मैनहोल का ढक्कन टूटने के कारण यह स्थिति बनी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। यह घटना लगभग 15 दिनों के भीतर दूसरी बार हुई है, जिससे मैनहोल ढक्कनों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। यह बाईपास दिल्ली, नोएडा, अलीगढ़, बरेली, बदायूं, शिकारपुर, डिबाई, संभल, नरौरा, अमरोहा और अनूपशहर जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ता है। इस व्यस्त मार्ग से रोजाना पांच लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, शिकारपुर बाईपास पर मैनहोल के ढक्कन टूटने की समस्या लगातार बनी रहती है। रात के समय तेज रफ्तार से चलने वाले वाहन चालकों को यह गड्ढा अक्सर दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सूत्रों के मुताबिक, मैनहोल ढक्कनों की खराब गुणवत्ता के कारण हर महीने इस तरह की समस्या सामने आ रही है। ढक्कन टूटते ही सड़क पर गहरा गड्ढा बन जाता है, जिससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। फिलहाल, अधिकारियों ने मैनहोल को चिन्हित करने के लिए उसमें लकड़ी लगाई है, जिसे एक अस्थायी व्यवस्था माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मजबूत और मानक गुणवत्ता वाले ढक्कन लगाने तथा पूरे बाईपास के मैनहोल की जांच कर स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। नगर पालिका ईओ डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि ढक्कन बदलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों के लिए उच्च गुणवत्ता का ढक्कन लगवाया जाएगा, ताकि यह समस्या बार-बार न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलवे ट्रैक पर गिरकर युवक की मौत:कानपुर में बहन की शादी में शामिल होने आया था, ट्रेन में चढ़ते वक्त शर्ट फंसने से गई जान
    Next Article
    संभल पहुंचे करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष:चामुंडा देवी मंदिर में की पूजा, बोले- UGC के खिलाफ दिल्ली में महाआंदोलन 8 को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment