Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हलवाई की मौत:काम पर जाते समय हुआ हादसा, आरोपी ड्राइवर की तलाश

    18 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में सोमवार सुबह आठ बजे एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय हलवाई रामबाबू की मौत हो गई। वह अपने साथी के साथ बाइक से काम पर जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रामबाबू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। यह घटना फर्रुखाबाद जनपद के मेरापुर थाना क्षेत्र में हुई। रुखईया गांव निवासी रामबाबू अपने पड़ोसी गांव में एक बरसी के कार्यक्रम में हलवाई का काम करने जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही रामदीप भी बाइक पर सवार थे। गणेशपुर गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामबाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें फतेहगढ़ के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक रामबाबू के परिवार में उनकी पत्नी जावित्री और एक बेटा सोनू है। घटना की सूचना पर अचरा चौकी पुलिस लोहिया अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बार के चुनाव की नई तारीख घोषित:11 से 15 मार्च तक होगा मतदान; 27 जनवरी को मतदान के समय हुआ था रद्द
    Next Article
    शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने संभल में किया निरीक्षण:नकल पर बोलीं- योगी की 'डंडे वाली सरकार', सजा ऐसी होगी पुरखे भी याद रखेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment