Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाम छह बजे तक की बड़ी खबरें: Rahul Gandhi का EC पर निशाना, GST संग्रह में बड़ा उछाल

    21 hours ago

    3

    0

    नयी दिल्ली, एक नवंबर रविवार को शाम छह बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-दि50 विपक्ष रैली राहुल ज्ञानेश कुमार पद से हटेंगे और जेल जाएंगे, मोदी-शाह के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई : राहुल नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला और कहा कि ‘‘देशद्रोह’’ के लिए कुमार अपने पद से हटेंगे और जेल जाएंगे तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा।प्रादे95 शाह सिख दंगे रैली दिल्ली में राहुल गांधी की रैली सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी: शाह चंडीगढ़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी पर दिल्ली में उनकी रैली ‘‘पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी” है।दि6 मोदी गरीबी भारत में गरीबी में आई ‘ऐतिहासिक’ गिरावट : प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व बैंक की उस रिपोर्ट की सराहना की है, जिसमें कहा गया है कि भारत ने दुनिया में गरीबी में सबसे तेज गिरावट दर्ज करने वाले देशों में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई है।दि58 निर्वाचन आयोग पीलीभीत लीड निलंबन पीलीभीत मतदाता सूची विवाद : निर्वाचन आयोग ने दो ईआरओ को निलंबित करने का आदेश दिया नयी दिल्ली, निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर दो मतदाता पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को निलंबित करने का आदेश दिया है। आयोग ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में एक दंडात्मक प्रावधान जोड़ने को भी कहा है।प्रादे101 कर्नाटक बुलेट ट्रेन वैष्णव बेंगलुरु-पुणे बुलेट ट्रेन अगले हाई-स्पीड गलियारे में से एक हो सकती है : वैष्णव बेंगलुरु, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को संकेत दिया कि हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं के अगले चरण में प्रस्तावित बेंगलुरु-पुणे बुलेट ट्रेन गलियारे को शामिल किया जा सकता है।प्रादे80 मणिपुर लीड गोलीबारी मणिपुर के नोनी में विरोधी समूहों के बीच गोलीबारी में तीन लोगों की मौत इंफाल, मणिपुर के नोनी जिले में विरोधी सशस्त्र समूहों के बीच हुई गोलीबारी में कुकी समुदाय के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।प्रादे121 ओडिशा डीजी यौन उत्पीड़न ओडिशा के महानिदेशक कारा पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज, तबादला किया गया भुवनेश्वर, ओडिशा के पुलिस महानिदेशक-कारा सुशांत कुमार नाथ के खिलाफ एक अधीनस्थ कर्मचारी का कथित यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया गया है और जांच पूरी होने तक उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।प्रादे86 ओडिशा चक्रवात बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, ओडिशा सरकार ने निचले इलाकों को खाली कराया भुवनेश्वर, बंगाल की खाड़ी में एक नए चक्रवात के बनने और तीन नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका के बीच ओडिशा सरकार ने निचले इलाकों और पहाड़ी क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।प्रादे59 मप्र होटल लीड हादसा मप्र: उज्जैन के होटल में ओवर ग्राउंड चैंबर की सफाई के दौरान दम घुटने से चार लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक उज्जैन, मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित एक होटल के ओवर ग्राउंड चैंबर की सफाई के दौरान कथित तौर पर दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि उन्हें बचाने उतरे दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।वि11 नेपाल लीड भारतीय फंसे नेपाल में भारी बर्फबारी के बीच छह भारतीय पर्यटक फंसे, बचाव कार्य जारी काठमांडू, नेपाल के शे-फोक्सुंडो राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में शनिवार दोपहर से हो रही भारी बर्फबारी के कारण फंसे दो महिलाओं समेत छह भारतीय पर्यटकों को बचाने के लिए सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है और बचाव अभियान चलाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।अर्थ28 लीड जीएसटी संग्रह कुल जीएसटी संग्रह अक्टूबर में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.31 लाख करोड़ रुपये के पार नयी दिल्ली, देश का कुल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह अक्टूबर में सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 2.31 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। घरेलू गतिविधियों और आयात से होने वाले राजस्व में मजबूत वृद्धि के चलते जीएसटी संग्रह में यह उछाल दर्ज किया गया है। सरकार की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।खेल21 खेल लीड भारत सीफर्ट को जीवनदान देना महंगा पड़ा भारत को, न्यूजीलैंड की आसान जीत हैमिल्टन, भारत को टिम सीफर्ट को शुरू में ही जीवनदान देना महंगा पड़ा क्योंकि इस सलामी बल्लेबाज ने इसका पूरा फायदा उठाकर 50 गेंद पर 93 रन की तूफानी पारी खेली जिससे न्यूजीलैंड ने रविवार को यहां खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दो ओवर शेष रहते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की।‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबर :वि12 एंटीहिस्टामाइन एलर्जी सभी एंटीहिस्टामाइन दवाएं एक जैसी नहीं होतीं- इनमें से कुछ आपके मस्तिष्क को अधिक प्रभावित कर सकती हैं लंदन, लाखों लोग एलर्जी से राहत पाने के लिए एंटीहिस्टामाइन दवाओं का सेवन करते हैं, लेकिन इनमें से कुछ दवाओं से आपको नींद आ सकती है, आपकी प्रतिक्रिया देने की गति धीमी हो सकती है और एकाग्रता प्रभावित हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bihar MLC: भाजपा में शामिल हुए 2 निर्दलीय एमएलसी, RJD ने की सदस्यता रद्द करने की मांग
    Next Article
    Delhi Police ने 10 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 5 सदस्य पकड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment