Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शमी के संन्यास पर पूर्व पत्नी बोलीं-खुदा का कहर टूटा:चुनाव लड़ने की चुनौती दी; बेटी के साथ दिवाली मनाई

    1 day ago

    3

    0

    क्रिकेटर मोहम्मद शमी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट नहीं छोड़ा, बल्कि उन पर खुदा का कहर टूटा है। संवाद न्यूज एजेंसी से फोन पर बातचीत में हसीन जहां ने कहा- अच्छे प्रदर्शन और प्रशंसकों से मिलने वाली वाहवाही के कारण शमी खुद को खुदा समझने लगे थे। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की असली पहचान उसकी इंसानियत से होती है, न कि शोहरत या क्रिकेट खेलने से। हसीन जहां ने शमी के परिवार को लेकर अपना पुराना रुख दोहराया। उन्होंने कहा कि अगर मोहम्मद शमी, उनके भाई, भाभी या परिवार का कोई अन्य सदस्य चुनाव लड़ता है तो वह भी उसके खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेंगी। उन्होंने साफ कहा कि परिवार का कोई सदस्य चुनाव लड़ता है तो वह पीछे नहीं हटेंगी। हसीन जहां ने बेटी के साथ दिवाली मनाई, 4 तस्वीरें देखिए… शमी की उम्र को लेकर लगाए आरोप हसीन जहां ने दावा किया कि शमी का जन्म 1982 में हुआ था, जबकि उनके शैक्षिक प्रमाणपत्रों में जन्म वर्ष 1990 दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रमाणपत्रों में उम्र को लेकर कथित गड़बड़ी के कारण शमी लंबे समय तक खुद को कम उम्र का बताते रहे। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। हसीन ने सवाल उठाया कि अगर शमी कम उम्र के थे तो उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट क्यों नहीं खेला और 22 साल की उम्र के बाद ही क्रिकेट खेलना क्यों शुरू किया। उन्होंने यह भी कहा कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद शमी को टीम में पर्याप्त मौके नहीं मिले। उनके मुताबिक, उम्र उनके करियर पर भारी पड़ रही है। 6 नवंबर को शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास मोहम्मद शमी ने 6 नवंबर को सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा कर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया था। उन्होंने कहा था कि सफेद जर्सी से विदा ले रहे हैं, लेकिन इससे जुड़ी यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों, कोच, परिवार, प्रशंसकों, BCCI और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल का आभार जताया। शमी ने स्पष्ट किया कि वह वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैच खेले और 229 विकेट लिए। उन्होंने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उनके नाम छह बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी है। शमी ने हसीन जहां से 2014 में की थी शादी शमी और हसीन जहां की शादी 2014 में हुई थी। 17 जुलाई 2015 को दोनों की बेटी आयरा का जन्म हुआ। हसीन जहां के मुताबिक, शमी को बेटी के जन्म के बाद पता चला कि उनकी पत्नी की पहले भी शादी हो चुकी थी और पहली शादी से उनके दो बच्चे हैं। 2018 में हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। 2010 में हसीन की पहले पति से हुआ था तलाक मोहम्मद शमी यूपी के अमरोहा जिले के गांव सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं। हसीन पेशे से मॉडल थीं और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की चीयरलीडर भी रह चुकी थीं। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और शमी ने उनसे शादी करने का फैसला किया। शमी ने जब परिवार को इस रिश्ते के बारे में बताया तो उन्होंने सहमति नहीं दी। इसके बावजूद दोनों ने शादी कर ली। हसीन जहां की यह दूसरी शादी थी। उन्होंने 2002 में बीरभूम जिले के सैफुद्दीन से प्रेम विवाह किया था। सैफुद्दीन स्टेशनरी की दुकान चलाते थे। पहली शादी से हसीन की दो बेटियां हैं। 2010 में दोनों के रिश्ते बिगड़ गए और उनका तलाक हो गया। **************** यह खबर भी पढ़िए:- थार से LIC एजेंट को कुचलकर मारने वाली लड़की रिहा:कानपुर कोर्ट ने पुलिस को फटकारा- हादसे में हत्या का मुकदमा कैसे लिखा कानपुर में थार से 60 साल के LIC एजेंट को कुचलने वाली आरोपी लड़की को गिरफ्तार करना पुलिस को भारी पड़ा है। रविवार शाम गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लड़की को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया और पुलिस को फटकार लगाई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले- सरकार बनी तो सरसों तेल देंगे; जिंदा जले 6 दोस्त; विधायक-थानेदार का नाम लिखकर सिपाही ने जहर खाया
    Next Article
    पूर्व CBI चीफ की पार्टी लड़ेगी सभी सीटों पर चुनाव:2027 चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू की, आवेदन मांगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment