Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले- सरकार बनी तो सरसों तेल देंगे; जिंदा जले 6 दोस्त; विधायक-थानेदार का नाम लिखकर सिपाही ने जहर खाया

    1 day ago

    3

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मुजफ्फरनगर में हाईवे पर तेज रफ्तार कार में लगी आग में 6 दोस्तों के जिंदा जलकर मौत को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर सपा सरकार बनने पर राशन में सरसों तेल देने के अखिलेश यादव के ऐलान से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- मुजफ्फरनगर में कार में जिंदा जलकर 6 दोस्तों की मौत, सीट पर कंकाल मिले मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह हाईवे पर तेज रफ्तार कार बिजली के पोल से टकराकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पलट गई। कार में आग लग गई। इससे हिसार के 6 दोस्तों की जिंदा जलकर मौत हो गई। सबकी उम्र 21 से 23 साल के बीच थी। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझ सकी। दरवाजा तोड़ा तो अंदर सिर्फ कंकाल बचे थे। पुलिस ने अवशेष बैग में भरकर पोस्टमॉर्टम को भेजे। पूरी खबर पढ़ें 2- अखिलेश बोले- आधार को वोटिंग से जोड़ा जाए, सरकार बनने पर सरसों तेल देने का ऐलान अखिलेश यादव ने चुनाव में धांधली रोकने के लिए आधार को वोटिंग से जोड़ने की मांग की है। उन्होंने राशन में सरसों तेल देने का भी ऐलान किया। कहा- कुछ महीनों बाद पीडीए सरकार बनेगी। राशन में सरसों तेल देने का काम करेंगे। इससे भाजपा के लोगों से बेंत खाने- बेइज्जती सहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, अयोध्या में दीपोत्सव के बाद महिलाओं और बच्चों को मारने का वीडियो सामने आया था। पूरी खबर पढ़ें 3- आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस खाई में गिरी, 3 की मौत, मासूम बच्चों समेत 40 घायल लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह यात्रियों से भरी बस 40 फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। बच्चों सहित 40 से ज्यादा यात्री गंभीर घायल हैं। पुलिसकर्मी बच्चों को गोद में एंबुलेंस तक पहुंचाते दिखे। बस राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही थी। यात्री छठ पर घर लौट रहे थे। शुरुआती जांच में टायर फटना हादसे की वजह बताई गई है। पूरी खबर पढ़ें 4- बदायूं में 10 साल की बच्ची के सांस नली में फंसा गुब्बारा, मौत, नानी के घर आई थी बदायूं में 10 साल की बच्ची की सांस की नली में गुब्बारा फंसने से मौत हो गई। वह नानी के घर दिवाली मनाने आई थी। सोमवार सुबह वह घर के बाहर दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गुब्बारा फुलाते समय अचानक उसके गले से सांस की नली में फंस गया। बच्ची तड़पने लगी। बच्चों ने शोर मचाया। परिजन उसे लेकर बिल्सी के एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 5- सपा सांसद बोले- कारसेवकों पर गोली संविधान बचाने के लिए चलवाई, वरना गृह युद्ध हो जाता बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय ने 1990 में कारसेवकों पर गोली चलवाने के मामले में कहा- संविधान को बचाने के लिए नेताजी ने गोली चलवाई थी। गोली नहीं चलती तो गृह युद्ध हो जाता। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया- मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए ऐसे बयान देते हैं। सनातनी लोग सपा को कभी माफ नहीं करेंगे। रविकिशन ने कहा- अखिलेश अपने बड़े भाई राहुल को भी अयोध्या लेकर जाएं। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- यूपी में सही सलामत किडनी को ‘फेल’ बताकर मरीजों से वसूली, कैमरे पर डील यूपी में डॉक्टर पैथोलॉजी रिपोर्ट में बीमारी दिखाकर मरीजों से वसूली कर रहे। सामान्य मरीजों की लीवर-किडनी में गंभीर इंफेक्शन बताकर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा। डॉक्टर डील कर मोटे कमीशन के बदले मनचाही रिपोर्ट बनवा रहे। दैनिक भास्कर की इन्वेस्टिगेशन में डॉक्टरों और पैथोलॉजी संचालकों की साठगांठ का खुलासा हुआ। पड़ताल में लखनऊ की ऐसी 4 पैथोलॉजी सामने आई है। पूरी खबर पढ़ें 7- शाहजहांपुर में दो बहनों के शव पेड़ से लटके मिले, एक की उम्र 17 तो दूसरी की 15 साल शाहजहांपुर में सोमवार सुबह दो सहेलियों के शव पेड़ से लटके मिले। दोनों की उम्र 17 और 15 साल थी। दोनों के शव एक ही पेड़ पर अलग-अलग दुपट्टों के सहारे लटके थे। दो शवों के मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया। दोनों किशोरियां एक ही जाति की थीं और उनके घरों के बीच करीब 200 मीटर की दूरी है। पूरी खबर पढ़ें 8- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- जो छोड़कर गए, वो प्योर भाजपाई नहीं भाजपा छोड़ने वालों पर यूपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा- जो छोड़कर गए, वो प्योर भाजपाई नहीं…। टारगेट इस बार 300…400 पार नहीं, इस बार भाजपा पिछली बार से बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि विधायकों की रिपोर्ट कार्ड तैयार है, संगठन फैसला लेगा। भाजपा सर्व समाज की पार्टी है, इसलिए चुनाव होने के बाद तय होता है कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। पूरी खबर पढ़ें 9- लखीमपुर में 12 साल के बच्चे को खा गया तेंदुआ, खोपड़ी और दो अधखाए पैर मिले लखीमपुर खीरी में दीपावली की शाम घर के आंगन में पटाखे जला रहे 12 साल के बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया। सोमवार सुबह उसका शव घर से करीब 150 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। खोपड़ी और दोनों पैर अधखाए हालत में अलग-अलग पड़े थे। शरीर का बाकी हिस्सा नहीं मिला। माना जा रहा तेंदुआ खा गया था। मृतक की पहचान रोहित कुमार (12) के रूप में हुई है। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। पूरी खबर पढ़ें 10- महराजगंज में हेड कांस्टेबल ने जहर खाया; थानाध्यक्ष, भाजपा विधायक का नाम लिया महराजगंज में हेड कांस्टेबल ने निचलौल थानाध्यक्ष, भाजपा विधायक समेत 7 लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उसका इलाज चल रहा। उसने सुसाइड नोट भी लिखा। उसमें थानेदार योगेंद्र राय, भाजपा MLA समेत 7 लोगों का नाम है। बताया जा रहा कि दीपावली की रात थाने में रखे जब्त पटाखों को लेकर इन लोगों में विवाद हुआ था। पूरी खबर पढ़ें 11- कानपुर में ससुर ने बेटी के साथ मिलकर दामाद की हत्या की, खुद पुलिस को फोन किया कानपुर देहात में दीपावली की रात ससुर ने बेटी के साथ मिलकर दामाद की हत्या कर दी। दामाद पत्नी और 12 साल के बेटे को घर ले जाने आया था। पत्नी ने मना किया तो झगड़ा हुआ। ससुर ने बचाव किया तो दामाद उनसे भिड़ गया। तभी पत्नी ने पकड़ लिया और ससुर ने सिलबट्टे से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। सुबह ससुर ने पुलिस बुलाई तो बच्चे ने बताया- नाना और मां ने मिलकर पापा को मार डाला। पूरी खबर पढ़ें 12- लखनऊ में वीडियो बनाकर ट्रेन के आगे कूदा, बोला- पुलिस जबरिया जुर्म कबूलवा रही लखनऊ में 38 साल के स्कॉर्पियो ड्राइवर ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। इसके पहले 6 वीडियो बनाए। एक वीडियो में पत्नी, बच्चों, मां और भाई-बहनों से माफी मांगते हुए रो पड़ा। दूसरे वीडियो में आर्केस्ट्रा डांसर नेहा और सपना पर चोरी के झूठे आरोप की बात कही। बताया- एनकाउंटर की धमकी देकर पुलिस जुर्म कबूलने का दबाव बना रही। पुलिस की गोली से मरने से अच्छा है कि खुद ही जान दे दूं। पूरी खबर पढ़ें 13- मुरादाबाद में कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, ढाबे पर विवाद हुआ था मुरादाबाद में दीपावली की रात बर्तन कारोबारी के 17 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। MDA ऑफिस के सामने ढाबे पर चाय पीने के दौरान युवकों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक ने कारोबारी के बेटे को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- फिल्मी सितारों के नाम बिक रहे गधे, 'अमिताभ' की कीमत 70 हजार चित्रकूट में गधों का पारंपरिक मेला लगा हुआ है। इसमें देशभर के व्यापारी गधों की खरीद-बिक्री के लिए आते हैं। मेले में फिल्मी सितारों के नाम वाले गधे बेचने के लिए लाए गए हैं। चंकी पांडेय नाम का गधा सबसे महंगा 72 हजार में बिका तो अमिताभ बच्चन 70 हजार में। शाहरूख खान और मिथुन 50 हजार रुपए से कम में बिके। बताया जाता है कि इस मेले का इतिहास मुगल काल से जुड़ा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान गोवर्धन पर्वत की पूजा और भगवान को 56 भोग लगाए जाते हैं। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिकेटर रिंकू की शादी का कार्ड बंटना शुरू:अलीगढ़ में बहन के साथ पसंद कर छपवाए, दिवाली पर गिफ्ट की स्कूटी
    Next Article
    शमी के संन्यास पर पूर्व पत्नी बोलीं-खुदा का कहर टूटा:चुनाव लड़ने की चुनौती दी; बेटी के साथ दिवाली मनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment