Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली के कैराना में भारी बारिश, बाढ़ जैसे हालात:सड़कें जलमग्न, वाहन फंसे; जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ

    22 hours ago

    2

    0

    शामली के कैराना कस्बे में कुछ घंटों की मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण कैराना के खुरगान मार्ग और मोहल्ला बिसातयान में सड़कों पर पानी भर गया। तेज बहाव में एक कार बीच सड़क पर फंस गई, जिसे स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। चौक बाजार में भी जलभराव के बीच एक कार पानी में तैरती दिखी, जबकि एक बाइक पूरी तरह डूब गई। इमाम गेट, ईदगाह रोड और कई अन्य इलाकों में भी घंटों तक पानी भरा रहा, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर नगरपालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर जलनिकासी का कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों से पानी निकालने का काम तेजी से जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में 15 जुलाई तक बुक स्टॉल कैंप:कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को मिलेंगी अधिकृत पाठ्यपुस्तकें
    Next Article
    लखनऊ में निजी कॉलेज के दो छात्रों का अपरहण:ऑनलाइन ट्रांसफर कराए 20 हजार रुपए, 2 घंटे में पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment