Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में ‘गंजा गैंग’ के दो सदस्य गिरफ्तार:3 पिस्टल-1 रिवॉल्वर समेत 10 अवैध हथियार बरामद, स्विफ्ट डिजायर कार और कारतूस भी मिले

    6 hours ago

    1

    0

    शामली की झिंझाना पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मंगलवार सुबह करनाल जाने वाले हाईवे पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके कब्जे से तीन पिस्टल, एक रिवॉल्वर, छह तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय और राजेश के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार संख्या PB-01-F-8776 भी जब्त की है। पूछताछ में दोनों के कथित तौर पर ‘गंजा गैंग’ से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों मेरठ से हथियार लेकर पंजाब जा रहे थे। जेल में बंद आरोपी पर नेटवर्क चलाने का आरोप पुलिस के अनुसार, गैंग का संचालन पंजाब के लुधियाना निवासी बाउ गिल करता है। वह वर्तमान में एनडीपीएस के एक मुकदमे में होशियारपुर जेल में बंद है। पुलिस का दावा है कि जेल में रहने के बावजूद बाउ गिल अवैध हथियारों की तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रहा था। भाई से मारपीट का बदला लेने के लिए खरीदे हथियार पुलिस के मुताबिक, कुछ समय पहले बाउ गिल के भाई सतेंद्र के साथ राहुल और उसके साथियों ने मारपीट की थी। इसी का बदला लेने के लिए बाउ गिल ने जेल से एक ऐप के जरिए विनय और राजेश से संपर्क किया। उन्हें मेरठ जाकर हापुड़ बस अड्डे के पास नायरा पेट्रोल पंप के नजदीक एक व्यक्ति से अवैध हथियार लेने के लिए कहा गया था। पिस्टल 80 हजार और तमंचा 10 हजार में बेचते थे पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मेरठ से हथियार लेकर पंजाब जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी एक पिस्टल करीब 80 हजार रुपये और तमंचा करीब 10 हजार रुपये में बेचते थे। हथियारों को कम कीमत पर खरीदकर अधिक दाम में बेचने से उन्हें मुनाफा होता था। हथियार और नशे की तस्करी था गिरोह का काम पुलिस के मुताबिक, गिरोह का मुख्य काम अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी करना था। तस्करी से होने वाली कमाई का इस्तेमाल आरोपी अपने निजी खर्च और शौक पूरे करने में करते थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और हथियार सप्लाई करने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश मामले में थाना झिंझाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीआरडी जवानों का मानदेय 100 रुपये बढ़ा:सीएम योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा, अन्य भत्ते भी मिलेंगे
    Next Article
    फरीदाबाद की डेयरी में तख्त से गिरा युवक, मौत:परिजनों की जांच की मांग, यूपी का रहने वाला, 25 दिन पहले आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment