Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीआरडी जवानों का मानदेय 100 रुपये बढ़ा:सीएम योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा, अन्य भत्ते भी मिलेंगे

    5 hours ago

    1

    0

    चंदौली के कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवानों के सम्मान में एक कार्यक्रम किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से लाइव संबोधन के माध्यम से पीआरडी जवानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों का दैनिक मानदेय 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये करने का ऐलान किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जवानों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा और वर्दी भत्ता भी दिए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं का पीआरडी जवानों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुगलसराय से भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए इस सम्मान से पीआरडी जवान अत्यंत प्रसन्न हैं। उन्होंने जवानों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी करने तथा अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। जायसवाल ने पीआरडी जवानों को समाज की सुरक्षा के लिए एक मजबूत कड़ी बताया, जिनकी सेवा देश की प्रगति का आधार है। जिला युवा कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 390 सक्रिय पीआरडी जवान पंजीकृत हैं। इनकी ड्यूटी विभागीय पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से लगाई जाती है। वर्तमान में ये जवान थानों, यातायात, स्वास्थ्य विभाग, कलेक्ट्रेट सुरक्षा, खनन विभाग और विकास विभाग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात हैं। जिलाधिकारी चंद मोहन गर्ग ने भी पीआरडी जवानों को संबोधित किया और उनसे पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की। मानदेय में वृद्धि और नई सुविधाओं की घोषणा से जवानों में खुशी का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिला पंचायत सदस्य के ऑडियो पर भड़का अहिरवार समाज:ललितपुर में 100 से ज्यादा लोगों ने किया प्रदर्शन, FIR और SC-ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग
    Next Article
    शामली में ‘गंजा गैंग’ के दो सदस्य गिरफ्तार:3 पिस्टल-1 रिवॉल्वर समेत 10 अवैध हथियार बरामद, स्विफ्ट डिजायर कार और कारतूस भी मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment