Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में होली-रमजान पर पुलिस अलर्ट:जिले को सेक्टर और जोन में बांटा गया, पीएसी और रंग रूट तैनात

    3 hours ago

    1

    0

    शामली जनपद में रमजान और होली के पर्व को देखते हुए पुलिस अलर्ट पर है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पूरे जनपद को सेक्टर और जोन में विभाजित किया है। पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों और चौकी प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। हुड़दंग मचाने वाले और होली पर शराब पीकर हंगामा करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। इस वर्ष होली दहन 2 मार्च को और रंगों का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा, जो रमजान के दिनों के साथ पड़ रहा है। दोनों समुदायों के पर्व एक साथ होने के कारण पुलिस और स्थानीय राजस्व अधिकारियों की टीमें संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों का दौरा कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना अध्यक्षों और चौकी प्रभारियों को विशेष चौकसी बरतने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नजरा खातून मौत मामले में आरोपी देवर गिरफ्तार:आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, सास-ससुर और देवरानी 3 दिन से फरार
    Next Article
    बाराबंकी में प्रेमी-प्रेमिका के शव पेड़ से लटके मिले:संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment